फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मारपीट की घटनाओं में 16 लोग घायल

मारपीट की घटनाओं में 16 लोग घायल

Thu, 16 May 2019 11:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
मारपीट की घटनाओं में 16 लोग घायल
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुईं मारपीट की घटनाओं में 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव वेदखेड़ा में कहासुनी होने पर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। एक पक्ष के रामरतन की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में जंग बहादुर की पत्नी नन्ही देवी और दीपक को नामजद किया गया है। दूसरे पक्ष के जंग बहादुर की पत्नी नन्हीं देवी ने रामरतन, गायत्री देवी और लालता प्रसाद की पत्नी रामगुनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मारपीट में दोनों ओर से नामजद किए गए लोग ही घायल हुए हैं। गांव ढकवारा में दो पक्षों में पशु बांधने के विवाद में चले लाठी डंडों में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। एक पक्ष के बिहारी लाल की पत्नी पूनम ने विनोद, सत्यपाल, उनकी पत्नी कुसुमा देवी, जितेंद्र कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है जबकि सत्यपाल की पत्नी ने रामदास, राजबहादुर और भगवान दास को नामजद किया है। थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव नौगवां संतोष निवासी ओमप्रकाश के पुत्र मुकेश, नितिन और पुत्री मीना को बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जल्लापुर में रहने वाले रिश्तेदारों ने डंडों से पीटकर घायल कर दिया। ओमप्रकाश की पत्नी रामलली ने जल्लापुर निवासी अजयपाल को नामजद किया है। गांव मोहम्मदपुर भजा निवासी मेवाराम को गांव के ही राजीव, संजीव और अशोक ने कहासुनी होने पर लात-घूसों से पीटकर घायल कर दिया। मेवाराम ने हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed