{"_id":"5ca79232bdec2214757c5ae3","slug":"191554485810-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबने से हुई थी वृद्ध की मौत, दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डूबने से हुई थी वृद्ध की मौत, दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं
पीलीभीत। बीसलपुर ब्रांच माइनर में मिले वृद्ध के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद उसकी मौत को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। इसमें मामला हत्या का नहीं निकला है। डूबने से वृद्ध की मौत बताई गई है। दूसरे दिन भी वृद्ध की शिनाख्त को लेकर किए गए प्रयास नाकाफी साबित हुए। ऐसे में अब पुलिस अधिकारी भी शव पीछे से बहकर आने का ही कयास लगा रहे हैं। शिनाख्त के लिए सोशल साइट्स के अलावा आसपास के जिलों की पुलिस से संपर्क साधा जा रहा है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के बार नवादा गांव के पास से गुजर रही बीसलपुर ब्रांच माइनर में बृहस्पतिवार सुबह एक 55 वर्षीय वृद्ध का शव उतराता मिला था। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पहुंची बरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शव के सिर और नाक पर चोट का निशान मिलने पर हत्या की आशंका जताई जा रही थी। दूसरे दिन शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत को लेकर बनी असमंजस की स्थिति स्पष्ट हो गई। एएसपी रोहित मिश्र ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में डूबने से मौत होना बताया गया है। शरीर पर कोई गंभीर चोट नहीं निकली है, जिससे मौत हो सके। शिनाख्त को लेकर बरखेड़ा पुलिस प्रयास कर रही है। आसपास के जिलों से भी गुमशुदा लोगों के बारे में जानकारी कराई जा रही है। इसके अलावा सोशल साइट्स की भी मदद ली गई है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।