फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   वाहन की टक्कर से बाइक सवार सराफ की मौत

वाहन की टक्कर से बाइक सवार सराफ की मौत

Sat, 02 Mar 2019 06:22 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sat, 02 Mar 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से बाइक सवार सराफ की  मौत

विज्ञापन
बिलसंडा (पीलीभीत)। बरात से वापस लौट रहे बाइक सवार सराफा व्यापारी 45 वर्षीय सर्वेश वर्मा की किसी वाहन से टक्कर लगने से मौत हो गई। शुक्रवार को रात भर शव सड़क किनारे खाई में पड़ा रहा। दूसरे दिन शनिवार सुबह राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंची बिलसंडा पुलिस ने जानकारी जुटाई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कस्बा बिलसंडा निवासी सर्वेश वर्मा पुत्र विसनचंद्र वर्मा शुक्रवार देर शाम एक बरात में शामिल होने के लिए भीकमपुर गांव गए थे। रात करीब दस बजे के बाद वह बाइक से वापस घर के लिए निकले। बाइक चलाते वक्त सर्वेश हेलमेट नहीं लगाए थे। बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर खदनिया बाबा देवस्थल के पास पहुुंचते ही बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें सर्वेश उछलकर सड़क किनारे खाई में गिर गए, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रात भर शव खाई में ही पड़ा रहा। शनिवार सुबह राहगीरों ने शव देख सूचना पुलिस को दी। इस पर बिलसंडा पुलिस मौके पर पहुंची। शिनाख्त के बाद परिवार वाले भी आ गए। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर बिलसंडा अतर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई संतोष से तहरीर मिली है। इसके आधार पर अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रात भर सुनीता लगाती रही फोन, सुबह मिल गई पति की मौत की खबर
बरात में जाते वक्त सर्वेश जल्द लौटने की बात कह गए थे। जब देर रात तक वह घर नहीं लौटे तो परिवार वाले उनकी सुध लेने में जुट गए थे। पत्नी सुनीता ने आधी रात के बाद तक सर्वेश के मोबाइल पर कॉल की, ताकि उनकी वापसी को लेकर जानकारी मिल सके। जब कॉल रिसीव नहीं हुई तो वह ये समझकर बेफिक्र हो गई कि शायद सर्वेश वहीं पर ठहर गए होंगे। इस पर वह बच्चों के साथ सोने चली गई। शनिवार सुबह वह उठने के बाद पति के बारे में जानकारी करती, इससे पहले ही उसको पति की सड़क हादसे में मौत की खबर मिल गई। जिसे सुनकर वह बदहवाश हो गई। बार-बार गश खाकर गिरती रही। परिवार वाले उसको ढांढस बंधाते रहे। परिवार का माहौल गमगीन हो उठा। रिश्तेदार और आसपास के लोग भी जमा हो गए। हर कोई हादसे को लेकर दुखी दिखाई दिया। सर्वेश के तीन बच्चे 15 वर्षीय खुशी, 13 वर्षीय आयुष और 11 वर्षीय नैतिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed