फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गाय को लेकर विवाद, गोशाला में हंगामा

गाय को लेकर विवाद, गोशाला में हंगामा

Fri, 08 Feb 2019 11:26 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
गाय को लेकर विवाद, गोशाला में हंगामा
गजरौला। आवारा गाय को पकड़कर गोशाला लाने के बाद शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। काफी देर चली नोकझोंक के बाद जुर्माना अदा कर गाय की सुपुर्दगी उसके स्वामी को दी गई, तब जाकर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

देवीपुरा गोशाला के कर्मचारी हरप्रसाद, महेंद्र और जयपाल शहर में आवारा हालत में घूम रही गायों को पकड़ने के लिए निकले हुए थे। अशोक कॉलोनी के पास एक गाय को मिलने पर वह उसे वाहन में लादकर गोशाला आ गए। कुछ ही देर बाद मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी लालता प्रसाद भी गोशाला आ गए। उनके साथ में कई अन्य लोग भी थे। गाय अपनी बताते हुए उन्होंने की गई कार्रवाई को गलत ठहराना शुरू कर दिया। दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 और गजरौला पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर शहरोज अनवर ने बताया कि बातचीत के बाद गोशाला कर्मचारियों की ओर से जुर्माना कर दिया गया। इसके बाद गाय लालता प्रसाद को दे दी गई है। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed