फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   लापता महिला खिलाड़ी की खोज में बरेली पहुंची टीम, मौसी से की पूछताछ

लापता महिला खिलाड़ी की खोज में बरेली पहुंची टीम, मौसी से की पूछताछ

Fri, 01 Feb 2019 11:14 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
लापता महिला खिलाड़ी की खोज में बरेली पहुंची टीम,  मौसी से की पूछताछ
पीलीभीत। लापता महिला खिलाड़ी का शुक्रवार देर शाम तक कुछ पता नहीं लग सका। पुलिस की अब तक की जांच पता चला है कि लखनऊ से लौटने के बाद खिलाड़ी अपनी मौसी के घर बरेली गई थी। वहां कुछ देर ठहरने के बाद चली गई। शुक्रवार को पुलिस टीम ने बरेली जाकर लापता खिलाड़ी की मौसी से पूछताछ की। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी लखनऊ के बाबू केडी सिंह स्टेडियम में 22 जनवरी को आयोजित राज्य स्तरीय कबड़्डी प्रतियोगिता में मंडल की टीम की ओर से प्रतिभाग करने गई थी। लखनऊ से लौटने के बाद 24 जनवरी को लापता हो गई। लखनऊ गए अन्य खिलाड़ी उसके पीलीभीत लौअने पर गायब होने की बात कह रही हैं। जबकि पुलिस उसके बरेली से गायब होने का दावा कर रही है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी रूम सिंह बघेल ने बताया कि विवेचक देवेंद्र कुमार को बरेली भेजा गया था। वहां उन्होंने बरेली में रहने वाली महिला खिलाड़ी की मौसी से पूछताछ की। मौसी ने पुलिस को बताया कि लखनऊ से लौटने पर खिलाड़ी बरेली के सेटेलाइट पर उतर गई थी। वहां से अपनी मौसी के घर पहुंी और कुछ देर रुकले के बाद बिना बताए कहीं चली गई। मौसी ने पुलिस को बताया कि खिलाड़ी अपने तरीके से जीने की बात कर रही थी। इससे पुलिस मामला प्रेम प्रसंग का मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed