फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत मे लेकर की पूछताछ की

पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत मे लेकर की पूछताछ की

Tue, 26 Jun 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत मे लेकर की पूछताछ की
खेकड़ा (बागपत)
विज्ञापन

पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम घिटोरा में एक सप्ताह पूर्व विद्युत निगम के कैशियर से चार लाख रुपये की लूट के मामले में पांच युवकों से पूछताछ शुरू कर दी। जबकि एक संदिग्ध की तलाश में लोनी दबिश की। पुलिस को देख आरोपी भाग गया। विरोध के चलते पुलिस को वापस लौटना पड़ा। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया एक सप्ताह पूर्व विद्युत निगम के कैशियर जितेंद्र सिंह से ग्राम घिटोरा के जंगल में हुई लूट के मामले में लगभग तस्वीर साफ हो चुकी है। लूट में सात बदमाश शामिल थे। इनमें से पांच को हिरासत में लेकर देर रात्रि तक पूछताछ करने में पुलिस जुटी है। जबकि दो अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस ने एक आरोपी की तलाश में लोनी पहुंच दबिश दी। थाना प्रभारी ने बताया कि दबिश के दौरान आरोपी बदमाश अपने मकान की छत से पीछे कूदकर भाग गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।


ग्रामीणों ने एसओजी को घेरा, गोली लगने पर भी आरोपी फरार
लोनी (गाजियाबाद)। घिटौरा गांव में 19 जून को बिजली कर्मियों से हुई 3.30 लाख रुपये की लूट के मामले में खेकड़ा, बागपत की एसओजी टीम ने सोमवार दोपहर अगरौला गांव में एक आरोपी के घर दबिश दी। टीम की ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। एक गोली आरोपी की टांग में लगी, बावजूद इसके वह फरार हो गया। ग्रामीणों ने एसओजी का घेराव किया। हालांकि स्थानीय पुलिस ने फायरिंग और घेराव से इंकार किया है।
विज्ञापन

ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के अगरौला गांव में दोपहर करीब डेढ़ बजे खेकड़ा थाने की एसओजी टीम लूट के एक आरोपी को साथ लेकर कार से पहुंची। आरोपी ने गांव निवासी एक युवक के घर की ओर इशारा किया। इस पर एसओजी की टीम घर का घेराव कर आरोपी को तलाशने लगी। पुलिस आरोपी युवक को पकड़ने चली तो ग्रामीणों और परिजनों ने हंगामा कर दिया। मौका पाकर आरोपी युवक भागने लगा। इस पर टीम ने फायरिंग की, इसमें एक गोली भाग रहे आरोपी के उल्टे पैर में लगी और कांस्टेबल ने उसे दबोच लिया। इस दौरान उसके परिजन और ग्रामीणों ने कांस्टेबल का असलहा छीन कर युवक को छुड़ा लिया। उधर, सीओ दुर्गेश सिंह ने बताया कि लूट कांड में की जा रही बागपत पुलिस की जांच में अगरौला के युवक का नाम सामने आया था। उन्होंने दबिश की बात तो मानी, लेकिन फायरिंग और घेराव की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed