फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बदमाशों ने ग्रामीण से लूटी बाइक

बदमाशों ने ग्रामीण से लूटी बाइक

Sun, 28 Jan 2018 06:54 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 06:54 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने ग्रामीण से लूटी बाइक
आरोपी गिरफ्तार
बीसलपुर। खुदागंज रोड पर गांव उगनपुर मरौरी के पास शनिवार को रात नौ बजे बदमाशों ने गांव रढ़ैता के एक ग्रामीण की बाइक लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने ग्रामीण की तमंचे की बट से पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जिसमें दो को नामजद और एक को अज्ञात बताया गया है। नामजद बदमाशों में से एक स्थानीय और एक बरेली जिले का युवक शामिल हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रढै़ता निवासी सत्तार मोहम्मद ने बताया कि वह शनिवार को रात लगभग 8.30 बजे बीसलपुर से काम निपटाने के बाद बाइक से अपने गांव को जा रहा था। रास्ते में गांव उगनपुर मरौरी के भट्टे के पास पहले से ही घात लगाए खड़े तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसकी बाइक और दो मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी तमंचे की बट से पिटाई भी कर दी। सत्तार मोहम्मद ने उसी समय गांव उगनपुर मरौरी जाकर एक ग्रामीण के फोन से कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सत्तार मोहम्मद से घटना की पूरी जानकारी ली और काफी दूर तक बदमाशों की तलाश की लेकिन बदमाश हत्थे नहीं लगे। सत्तार मोहम्मद ने कोतवाली में मामले की तहरीर दे दी। कोतवाल मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि सत्तार मोहम्मद की तहरीर पर लूट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में कोतवाली क्षेत्र के गांव अहिरवाड़ा निवासी राजू, जिला बरेली के थाना भुता क्षेत्र के गांव शेखापुर निवासी विपिन कुमार को नामजद किया गया है और तीसरे बदमाश को अज्ञात बताया गया है।
विज्ञापन

---
दो वारंटी गिरफ्तार
दियोरिया।
कोतवाली पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर गांव खरदहाई निवासी मनोज कुमार और वीरपाल (सगे भाई) को रविवार को सुबह आठ बजे उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली के एसएसआई पान सिंह ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed