{"_id":"5a5b96ac4f1c1b6c268b465c","slug":"191515951788-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला समेत नशे के दो सौदागर दबोचे, चरस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला समेत नशे के दो सौदागर दबोचे, चरस बरामद
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
अाराेपी पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस को मिली सफलता
आपरेशन ब्राउन के तहत हुई कार्रवाई, भेजा जेल
पीलीभीत।
एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे आपरेशन ब्राउन के तहत रविवार को भी नशे के तस्करों की धरपकड़ की गई। कोतवाली पुलिस ने महिला समेत दो तस्करों को चरस के साथ धर दबोचा। वहीं, अन्य थानों की पुलिस ने कच्ची शराब के साथ कई युवकों को गिरफ्तार किया। जिनका रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है।
मुखबिर से मिली सूचना पर सिविल लाइन चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह ने कांस्टेबल अंकित कुमार, योगेंद्र सिंह, नीशू यादव के साथ बिलगवां रोड चौराहा पर दबिश दी। इसमें पुलिस ने खपरैल गौटिया निवासी मुन्नी देवी पत्नी झम्मन लाल को 250 ग्राम मादक पदार्थ के साथ धर दबोचा। उधर, ठेका चौकी प्रभारी एहसान अली, एसआई शकील अहमद, कांस्टेबल नीरज कुमार ने ऑपरेशन ब्राउन के तहत मिली सूचना पर दबिश देकर मोहल्ला जोशीटोला निवासी अंकेश कुमार पुत्र शिव कुमार को आवास विकास चौराहा के पास से 560 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है। कार्यवाहक कोतवाल राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि दोनों आरोपी बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ की बिक्री करते थे। इनकी काफी समय से तलाश की जा रही थी। इसके अलावा न्यूरिया, दियोरियांकलां, सुनगढ़ी समेत अन्य थानों की पुलिस ने कच्ची शराब के साथ गिरफ्तारी की। पुलिस की छापामार कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।