{"_id":"5a5279744f1c1b4e198b556c","slug":"191515354484-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की चार बीघा गन्ने की फसल जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान की चार बीघा गन्ने की फसल जली
Updated Mon, 07 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। बड़ागांव मार्ग स्थित मीतली रजबहे के समीप विद्युत तारों में स्पार्किंग से आग लगने पर किसान की चार बीघा गन्ने की फसल जल गई।
मोहल्ला रामपुर निवासी किसान अशोक धामा पुत्र जयपाल सिंह ने बड़ागांव मार्ग पर मीतली रजबहे के समीप स्थित खेत में गन्ने की फसल बो रखी है। खेत के ऊपर से गुजर रही जर्जर विद्युत लाइन में आए दिन चिंगारी के साथ ही तार टूटकर गिरते रहते हैं। रविवार दोपहर 12 बजे विद्युत तारों में स्पार्किंग से अशोक की गन्ने की फसल मेें आग लग गई। आसपास के किसान एवं राहगीर दौड़ पड़े। उन्होंने घंटों अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक किसान की करीब 80 हजार रुपये कीमत की चार बीघा फसल जल चुकी थी। पीड़ित किसान ने अधिकारियों से जर्जर लाइनों को बदलवाने एवं जली गन्ने की फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। इस दौरान मांगेराम, ओमप्रकाश, ब्रहमसिंह, काले, टीकाराम समेत अनेक किसान मौजूद रहे।