{"_id":"5a34f8d84f1c1b8b688b8aed","slug":"191513421016-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबिश देने गई पुलिस पर मारपीट, तोड़फोड़ का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबिश देने गई पुलिस पर मारपीट, तोड़फोड़ का आरोप
Updated Sat, 16 Dec 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी के परिवार वालों ने डीजीपी से की शिकायत
माधोटांडा क्षेत्र के राजपुर ताल्लुके महाराजपुर गांव का मामला
गुलाबटांडा/ पीलीभीत। अगस्त माह में राजस्व टीम पर हमला करने के मामले में आरोपी राजपुर ताल्लुके महाराजपुर गांव निवासी सुखदेव सिंह को पकड़ने के लिए शुक्रवार रात पौने 12 बजे दबिश देने पहुंची माधोटांडा पुलिस पर तोड़फोड़ व मारपीट करने का आरोप लगा है। परिवार वालों ने आरोपी के न मिलने पर अन्य सदस्यों से मारपीट व महिलाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को डीजीपी को शिकायत भेजी है।
डीजीपी को भेजे गए शिकायती पत्र में राजपुर ताल्लुके महाराजपुर निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी गुरनाम सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात पौने 12 बजे एसएचओ माधोटांडा इंद्र सिंह सात सिपाहियों के साथ उनके घर में घुस गए। इसके बाद परिवार की महिलाओं से छेड़छाड़ की गई। इसके अलावा घर पर रखे सामान में तोड़फोड़ की और मोबाइल, जेवर लूटने का आरोप लगाया। एक घंटे तांडव मचाने के बाद पुलिसकर्मी धमकाते हुए चले गए। आरोपी के परिवार वालों ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। आरोपी सुखदेव सिंह एक हिस्ट्रीशीटर है। उसको पकड़ने के लिए वह स्वयं टीम के साथ दबिश देने गए थे। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी के परिवार वालों ने पुलिस को चोर बता चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसके बाद महिलाओं के आगे आकर हंगामा करने पर पुलिस लौट गई थी। कार्रवाई को दबाने के लिए झूठे आरोप लगाए गए हैं।