फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   महिला से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

महिला से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

Wed, 29 Nov 2017 07:36 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा
demo pic
गांव के युवक पर लगाया संगीन आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


माधोटांडा (पीलीभीत)। घर पर अकेली महिला को गांव के युवक ने शनिवार सुबह बुरी नियत से दबोच लिया। छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने महिला से मारपीट की। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों के जमा होने पर आरोपी भाग निकला। चार दिन बाद बुधवार को पुलिस ने महिला से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। 25 नवंबर की सुबह पति मजदूरी पर चले गए। वह घर पर अकेली रुकी हुई थी। इस बीच गांव का मदनलाल मौका पाकर घर में घुस आया और महिला को पकड़कर अश्लील हरकत करने लगा। इसका विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता की पिटाई कर दी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के कई लोग जमा हो गए। खुद के पकड़े जाने से डर से आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पति के वापस घर आने पर महिला ने पूरी वारदात बताई। इसके बाद थाना पुलिस को मामले की तहरीर दी गई। पुलिस ने तीन दिन मामले को जांच में टरकाया। इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जा सकी है। एसएचओ इंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed