{"_id":"599193124f1c1b2d238b46c6","slug":"191502712594-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बनाए गए 34 सुरक्षा प्वाइंट, फोर्स तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में बनाए गए 34 सुरक्षा प्वाइंट, फोर्स तैनात
Updated Mon, 14 Aug 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एक साथ होने को लेकर पुलिस महकमा सुरक्षा को लेकर संजीदा हुआ। एसपी कलानिधि नैथानी ने इसको लेकर शहर से देहात तक सुरक्षा के कड़े इंतजामात किए है। जिसमें थानों के अलावा पुलिस लाइन और कार्यालयों का फोर्स भी लगाया है। यह फोर्स सोमवार और मंगलवार दो दिन अपने प्वाइंटों पर मुस्तैद रहेगा।
एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से सख्ती की गई है। सिर्फ शहर में 34 प्वाइंट बनाए गए हैं। जिन पर सोमवार सुबह से ही पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। दो प्लाटून पीएसी को रिजर्व में रखा गया है। संदिग्ध व्यक्तियों और हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। इसके अलावा वाहन चेकिंग कराई जा रही है। सीमावर्ती इलाकों में विशेष तौर पर निगाह रखी जा रही है। एसएसबी भी इसको लेकर अलर्ट है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थल, ढाबे, अस्पताल आदि पर सघन चेकिंग कराकर संदिग्ध तलाशे जा रहे है। उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई पुलिसकर्मी लापरवाही करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई होगी।