फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चोरों ने दो गांवों से उड़ाई 16 लाख की संपति

चोरों ने दो गांवों से उड़ाई 16 लाख की संपति

Wed, 28 Jun 2017 05:43 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने दो गांवों से उड़ाई 16 लाख की संपति
बीसलपुर (पीलीभीत)। सर्किल के दो गांवों के दो घरों से चोरों ने मंगलवार की रात लगभग 16 लाख रुपये की संपत्ति चोरी की गई। पुलिस ने इसमे से एक घटना की रिपोर्ट तो किसी तरह दर्ज कर ली है, लेकिन दूसरी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर भजा निवासी दुर्गेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात घर के सभी लोग छत पर सोए थे। लगभग ढाई बजे चोरों ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया। कमरे और सेफ का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये, झुमकी, झाले, कमरबिछुआ, बेशर, पायलें, गले का हार, मांग टीका, सोने का हार, मंगलसूत्र, नाक का फूल, कुंडल, हस्तफूल, और कुछ बर्तन उठा ले गए। चोर एक संदूक भी ले गए थे, जिसे खाली करने के बाद खेत में फेंक दिया। घर के लोग बुधवार सुबह जब सो कर उठे, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। गृह स्वामी ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। तहरीर के अनुसार चुराई गई संपत्ति की कीमत लगभग चार लाख रुपये है। पुलिस ने मौका मुआयना तो कर लिया है लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। हलका दरोगा बलवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इधर दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव दियोराजपुर निवासी सरदार स्वरूप सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात घर के सभी लोग आंगन में सोए थे। रात में किसी समय चोरों ने दोनों कमरों के पीछे वाली दीवार की खिड़कियों में लगे लोहे के ग्रिल काटकर कमरों में प्रवेश किया। चोरों ने दोनों कमरों में रखी आलमारियों के लॉक तोड़कर उनमें रखे 2.40 लाख रुपये और जेवर समेत लाखों के जेवर ले गए। चोरों ने सामान ढूंढने के प्रयास में दोनों कमरों में काफी सामान बिखेर दिया। वे खतरा मोल न लेते हुए दोनों कमरों में अंदर से कुंडी भी लगा ली थी। घर वाले बुधवार को जब सो कर उठे और उन्होंने कमरों में जाने का प्रयास किया तो कमरे अंदर से बंद मिलने पर उनका माथा ठनका। घर वालों ने पीछे से जाकर जब देखा तो दोनों कमरों की खिड़कियों के ग्रिल कटे हुए थे। घर वाले खिड़कियां के रास्ते से कमरों में घुसे तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर कोतवाल मोहम्मद कासिम पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। कोतवाल की सूचना पर जिला मुख्यालय से आई फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वाड की टीम ने घटना स्थल से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव के ही रामविलास की मोटर तक गई और फिर घटना स्थल पर वापस आ गया। रामविलास की मोटर तक ही चोरों के पांव के निशान पाए गए। इससे अंदाजा लग रहा है कि चोर रामविलास की मोटर तक पैदल आए होंगे और उसके बाद किसी वाहन पर सवार होकर चले गए होंगे। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से उंगलियों के निशान लिए। स्वरूप सिंह ने कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी है, जिसके अनुसार चोरी गई संपत्ति की कीमत लगभग 12 लाख रुपये हैं। कोतवाल मोहम्मद कासिम ने बताया कि स्वरूप सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed