फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत पर हंगामा

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत पर हंगामा

Mon, 15 Apr 2019 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत पर हंगामा
जहानाबाद (पीलीभीत)। संदिग्ध हालात में गहलुईया गांव निवासी 28 वर्षीय नीरज उर्फ गुड्डी की ससुराल में मौत हो गई। खबर मिलने पर पहुंचे परिवार वालों को विवाहिता का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। ससुराल वाले फरार हो चुके थे। इस पर परिजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के नकटा मुरादाबाद गांव निवासी चंद्रपाल ने बताया कि उसकी बहन नीरज की शादी आठ साल पहले जहानाबाद थाना क्षेत्र के गहलुईया गांव निवासी देवेश कटियार से हुई थी। इससे उसको एक सात साल का बेटा प्रियांशु है। करीब चार साल से आरोप है कि ससुराल वाले विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करते थे। कई बार उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई और सुलह पर उसको वापस भेजा जाता रहा। इधर, कुछ दिनों से दोबारा दहेज की मांग शुरू कर दी गई। विवाहिता ने परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए इसको पूरा करने मे असमर्थता जताई। जिसके बाद से ससुरालिए विवाहिता की जान के दुश्मन बन गए थे। सोमवार सुबह परिवारीजनों को कुछ ग्रामीणों से परिवार वालों को नीरज उर्फ गुड्डी की मौत की खबर मिली। इस पर कुछ ही देर में परिजन ससुराल पहुंच गए। वहां ससुराल के सभी सदस्य नहीं थे। कमरे में बेड पर नीरज का शव पड़ा था। गले पर चोट का निशान था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में जहानाबाद इंस्पेक्टर कमल सिंह मौके पर पहुंच गए। मौका मुआयना कर जानकारी की। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विवाहिता के भाई ने पति देवेश, ससुर हरीश, देवर राहुल पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव में पारिवारिक कलह में फंदा लगाकर जान देने की चर्चाएं
विवाहिता नीरज की मौत के बाद परिजन जहां हत्या का आरोप लगा रहे हैं, वहीं अब तक की पुलिस जांच में विवाहिता के पारिवारिक कलह में फंदा लगाकर जान देने की बात निकलकर आई है। ग्रामीणों से हुई बातचीत मेें यह सामने आया है कि विवाहिता का शव सोमवार सुबह अपने कमरे में साड़ी के बने फंदे पर लटका मिला था। जिसको ससुराल वालों ने नीचे उतारा। इसके बाद गांव में भी आत्महत्या का शोर मचा, फिर सभी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की मौत की खबर मिलने पर पुलिस टीम को गांव भेज दिया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक फंदा लगाकर जान देने की बात निकलकर आ रही है। परिजनों से मिली तहरीर पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश जहानाबाद पुलिस को दे दिए गए हैं। - रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed