{"_id":"5c82a1f9bdec2213ed0cacd1","slug":"181552065017-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड बैंक प्रबंधक के बंद मकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड बैंक प्रबंधक के बंद मकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। परिवार के साथ गोरखपुर शादी में शामिल होने गए रिटायर्ड बैंक प्रबंधक के बंद मकान से चोरों ने लाखों का सामान समेट लिया। मेनगेट का ताला तोड़कर चोर भीतर घुसे और फिर 76 हजार की नकदी और जेवरात समेत करीब साढ़े तीन लाख की संपत्ति चोरी कर ले गए। रिटायर्ड बैंक प्रबंधक को एक परिचित ने फोन से घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर सीओ सिटी ने पुलिस बल के साथ मौका मुआयना किया। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड की मदद से सुराग जुटाने के प्रयास किए गए। हालांकि ये सब नाकाफी रहा। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र की निरंजनकुंज कॉलोनी निवासी सुनील सिंह एसबीआई बैंक में प्रबंधक थे। एक साल पहले ही वह बलिया जिले में तैनाती के दौरान सेवानिवृत्त हुए थे। छह मार्च की सुबह करीब साढ़े छह बजे वह मकान में ताला लगाकर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पत्नी नीलम और बेेटे निमिश विक्रम के साथ गोरखपुर गए थे। इसी बीच चोरों ने उनके मकान के मेनगेट पर लगा ताला तोड़ लिया। इसके बाद घर के सभी छह कमरों से कीमती सामान समेट लिया। अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर यहां से 76 हजार रुपये, जेवरात समेत साढ़े तीन लाख की संपत्ति समेट ले गए। बृहस्पतिवार सुबह सुनील के मित्र विनोद कुमार उनके घर मिलने आए। उन्होंने टूटे ताले देख फोन पर सुनील को सूचना दी तो वह तुरंत गोरखपुर से चल दिए। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे घर पहुंचने पर उन्होंने सामान चेक किया तो नकदी-जेवरात गायब मिले। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल वीके मिश्रा, इंस्पेक्टर अजब सिंह मौका मुआयना करने पहुंचे। सुरागरसी के लिए डॉग स्क्वॉड और फील्ड यूनिट टीम को बुलाया गया। फील्ड यूनिट के एक्सपर्ट ने फिंगर प्रिंट जुटाने का प्रयास किया, जबकि पहले से मकान में चहलकदमी होने के कारण डॉग स्क्वॉड काम नहीं कर सका। पुलिस ने परिवार के लोगों से जानकारी कर रटेरटाए जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
बरात में जाने के लिए ही लखनऊ से आया था बेटा
रिटायर्ड बैंककर्मी इस मकान में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। उनका बेटा निमिश लखनऊ में रहता है। वह एसएससी की तैयारी कर रहा है। बरात में शामिल होने के लिए तीन मार्च को वह घर आया था। जिसके बाद छह मार्च की सुबह माता-पिता के साथ ही गया।
विज्ञापन
बेफिक्र थे चोर, मानों भरोसा था नहीं आएगी गश्ती पुलिस
जिस तरह से मकान के हर एक कमरे को खंगाला गया है, उससे एक बात साफ है कि बंद मकान में वारदात को अंजाम देने वाले चोर खासा बेफिक्र थे। मानों उनको भरोसा था कि पुलिस की गश्त कॉलोनी में नहीं आएगी। प्रथम तल से लेकर तीसरी मंजिल पर छत पर बने कमरे का भी उन्होंने ताला तोड़कर खंगाला। हालांकि नकदी-जेवरात के अलावा किसी अन्य सामान को छुआ तक नहीं। कई कमरों में दीवारों पर जूते के निशान और सिगरेट भी पड़ी हुई मिली है। इसको भी फील्ड यूनिट टीम ने कब्जे में लिया है।
व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री ने की अफसरों से बात
पीड़ित सुनील कुमार सिंह अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री सतीश सराफ के बहनोई है। बृहस्पतिवार को बहनोई के घर हुई घटना की जानकारी मिलने पर वह भी शाहजहांपुर से पीलीभीत आ गए। परिवार से पूरी जानकारी करने के बाद उन्होंने एएसपी रोहित मिश्र से कार्रवाई और खुलासे पर बात की। इस पर पुलिस ने उनको आश्वासन दिया है।
इन घटनाओं का अभी भी नहीं हो सका खुलासा
- 09 फरवरी की रात मोहल्ला तखान में पूर्व सभासद के बंद घर से 18 लाख की चोरी
- 08 फरवरी की रात बिलसंडा क्षेत्र में गोला रोड पर मोबाइल शॉप में चोरी।
- 07 फरवरी की रात कनपरा और महोलिया गांव में दो मकानों में चोरी।
- 04 फरवरी को एसबीआई कर्मचारी ऋषि कुमार के निमार्णाधीन मकान में चोरी।
- 03 फरवरी को कस्बा गजरौला सहराई में नाजरा बेगम और बेलामती केे घर से हजारों की चोरी।
- 02 फरवरी को न्यूरिया के हिम्मतनगर में किराना व्यापारी के घर से ढाई लाख की चोरी।
- 02 फरवरी को पूरनपुर के तकनीकि सहायक कार्यालय में चोरी।
- एक फरवरी को जहानाबाद के कंजानाथ पट्टी गांव में गोदाम और दुकान से लाखों की चोरी।
- 29 जनवरी को कमल्ले पुलिस चौकी के पास बंद मकान से सात लाख की चोरी।
- 28 जनवरी को निरंजनकुंज कॉलोनी में बंद मकान में चोरी।
- 28 जनवरी को ग्राम्य विकास संस्थान कार्यालय में चोरी।
सूचना मिलने पर सीओ और कोतवाली पुलिस को मौके पर भेजा गया था। डॉग स्क्वॉड और फील्ड यूनिट टीम ने भी साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सर्विलांस और स्वाट टीम लगाकर जल्द खुलासा किया जाएगा। लंबित वारदातों पर भी टीमें काम कर रही हैं। - रोहित मिश्र, एएसपी