{"_id":"5c604e6dbdec227370400d8e","slug":"181549815405-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सभासद के बंद मकान से 18 लाख की चोरी के बाद हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सभासद के बंद मकान से 18 लाख की चोरी के बाद हंगामा
विज्ञापन
पीलीभीत। कोतवाली से महज 100 मीटर दूरी स्थित एक पूर्व सभासद के बंद मकान में घुसे चोर एक लाख रुपये नकदी समेत करीब 18 लाख का सामान समेटकर ले गए। पूर्व सभासद परिवार समेत भतीजे की शादी में गए थे। उन्होंने जाते समय अपने घर में ताला पड़ा होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी थी। घटना का पता लगने पर जमा हुए लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर खूब खरी-खोटी सुनाईं। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने लापरवाह पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन देने पर बमुश्किल भीड़ को शांत किया।
यह घटना शनिवार रात शहर के मोहल्ला तखान में हुए। कोतवाली से मात्र सौ मीटर दूरी पर रहने वाले पूर्व सभासद विश्वास प्रकाश सक्सेना ने बताया कि शहर के एक बारातघर में उनके भतीजे वैभव की शादी थी। रात करीब पौने नौ बजे बारात घर से निकली। अधिकांश सदस्य बारात के साथ चले गए। रात पौने दस बजे पूर्व सभासद के घर में उनकी बहन नीलिमा सक्सेना ताला लगाकर बारातघर चली आईं। मोहल्ले के अधिकांश लोगों के बारात में गए थे। पूर्व सभासद ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को देने के साथ गश्त करने को कहा था। रात में करीब 11 बजे बारात समारोह स्थल पहुंचने के बाद विश्वास सक्सेना अपना घर चेक करने गए। उन्होंने घर के पीछे की तरफ के दरवाजे का कुंडा टूटा और भीतर सामान बिखरा पड़ा देखा तो दंग रह गए। थकमरों में रखी अलमारी के ताले टूटे हुए थे। इसका पता लगते ही परिवार के अन्य सदस्य घर जा पहुंचे। पूर्व सभासद विश्वास प्रकाश के मुताबिक चोर घर में रखे एक लाख रुपये नकदी और जेवर समेत करीब 18 लाख का सामान ले गए।
इस घटना का पता लगने मोहल्ले के लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस के मौके पर जा पहुंची। पुलिस को देखते हुए आक्रोशित लोगों ने खूब हंगामा किया। मामला बिगड़ता देख सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल मौके पर गए। उन्होंने पुलिस की लापरवाही स्वीकारते हुए संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर बमुश्किल मामला शांत कराया। देर रात ही फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वाड, स्वाट और सर्विलांस टीम को बुलाकर सुरागरसी के प्रयास किए गए। दूसरे दिन रविवार को तहरीर मिलने पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।