{"_id":"5c52ef92bdec22116d2d7c57","slug":"181548939154-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता महिला खिलाड़ी की बरेली में मिली लोकेशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता महिला खिलाड़ी की बरेली में मिली लोकेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। छह दिन से लापता महिला खिलाड़ी की लोकेशन बरेली में मिली है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही खिलाड़ी को तलाश लिया जाएगा। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी लखनऊ के बाबू केडी सिंह स्टेडियम में 22 जनवरी को आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में मंडलीय टीम की तरफ से21 जनवरी को प्रतिभाग करने गई थी। उसके साथ गए तीन अन्य खिलाड़ियों के मुताबिक 24 जनवरी की सुबह शहर लौटने के बाद वह बाजार जाने को कहकर चली गई। इसके बाद से वह लापता है। इस मामले में दो दिन पूर्व मां की ओर से सुनगढ़ी थाने में अज्ञात के खिलाफ खिलाड़ी को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामला खिलाड़ी से जुड़ा होने के कारण पुलिस गंभीरता से जांच में जुटी है। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर रुम सिंह बघेल ने बताया कि शुरू से अब तक की जांच मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है। उसके साथ गईं तीन अन्य खिलाड़ियों से भी पूछताछ की गई है। हॉकी कोच सैयद आबिद अली द्वारा खिलाड़ी के लापता होने के बाद उसे अन्य खिलाड़ियों के शहर में बाइक पर घूमते देखे जाने की बात पुलिस को बताई गई है। इसकी भी जांच की गई, लेकिन यह मामला जांच में सही नहीं पाया गया। पुलिस का दावा है कि लापता खिलाड़ी की लोकेशन बरेली में मिली है। वह इस वक्त बरेली में अपने किसी रिश्तेदार के घर पर है। जल्द ही उसे तलाशकर पीलीभीत लाया जाएगा
..तो क्या पीलीभीत नहीं पहुंची थी खिलाड़ी
सुनगढ़ी पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ रही है वहीं इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। पुलिस का दावा है कि खिलाड़ी 24 नवंबर को पीलीभीत ही नहीं आई थी। वह बरेली में सेटेलाइट बस स्टेशन पर पर उतरने के बाद अपने रिश्तेदार के घर चली गई थी। बाकी खिलाड़ी पीलीभीत आ गईं थीं। हालांकि साथी खिलाड़ी उसके पीलीभीत तक आने की बात कह रही हैं।