फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मकान के विवाद में महिला से मारपीट, छेड़छाड़ का आरोप

मकान के विवाद में महिला से मारपीट, छेड़छाड़ का आरोप

Mon, 24 Dec 2018 07:47 PM IST
saba zaidi zaidi saba
Updated Mon, 24 Dec 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
मकान के विवाद में महिला से मारपीट, छेड़छाड़ का आरोप
युवती से छेड़छाड़
एसपी के आदेश पर कोतवाली में छह नामजद, दो अज्ञात पर रिपोर्ट
विज्ञापन

पीलीभीत। मकान पर कब्जे को लेकर चल रहे पुराने विवाद में एक महिला की घर में घुसकर पिटाई कर दी गई। आरोपियों ने उससे छेड़छाड़ भी की। घर पर रखा सामान तोड़ने का भी आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर छह नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि वह अपने मकान में तीन दशक से काबिज है। मोहल्ला बुजकसवान निवासी इरशाद, शाहरुख व अन्य लोग मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। इसको लेकर पहले भी कई बार कोशिशें की जा चुकी हैं। एक वाद न्यायालय में भी विचाराधीन है। आरोप है कि 18 नवंबर को आरोपी घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। घर में रखे सामान में तोड़फोड़ की गई। यही नहीं छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया। शोर सुनकर आसपास के लोगों के जमा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपी इरशाद, शाहरुख, इरफान, इशहाक, बबलू, अशरफी बेगम व दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed