{"_id":"5c10198fbdec224176131f70","slug":"181544558991-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में कार न लाने पर विवाहिता को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज में कार न लाने पर विवाहिता को पीटा
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती की शादी मेरठ क्षेत्र के गांव में 12 वर्ष पूर्व हुई । शादी के कुछ वर्ष बाद ही पति विवाहिता को दहेज की मांग कर दहेज में कार लाने को लेकर आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करता था। इसके चलते विवाहिता ने कई बार परिजनों को दहेज में कार न लाने पर मारपीट करने की जानकारी दी। विवाहिता के मायके वाले परिजनों ने ससुराल में पहुंच ससुराल पक्ष के लोगों से वार्ता कर मामले को कई बार शांत कराया, लेकिन फिर भी पति बाज नहीं आया। मंगलवार की सुबह विवाहिता का पति एवं ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को मारपीट कर मायके में गांव के बाहर मार्ग पर फेंक गए। ग्रामीणों ने महिला के परिजनों को फोन कर सूचना दी। सूचना पर मायके वाले मौके पर पहुंचे और घायल को लेकर खेकड़ा थाने में पहुंचे। घायल ने अपने पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग पूरी न होने के चलते मारपीट कर भूखा रखने एवं घायल करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर महिला का सीएचसी पर इलाज कराया। साथ ही कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास में जुटे हैं।