फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नशीली दवाएं और इंजेक्शन बेचते युवक गिरफ्तार

नशीली दवाएं और इंजेक्शन बेचते युवक गिरफ्तार

Fri, 24 Aug 2018 12:07 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
नशीली दवाएं और इंजेक्शन बेचते युवक गिरफ्तार
नशीली दवाएं और इंजेक्शन बेचते युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

गौहनिया रेलवे क्रॉसिंग के पास से पुलिस ने पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज
कई दिनों से धरपकड़ को जाल बिछाए थी सुनगढ़ी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। नशीली दवाओं और इंजेक्शन की बिक्री करते गजरौला के एक युवक को सुनगढ़ी पुलिस ने धर दबोचा। उसके पास से नशीली दवाएं और इंजेक्शन बरामद होने पर कानूनी कार्रवाई की गई है।
सुनगढ़ी पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि गजरौला थाना क्षेत्र के गोयल कॉलोनी निवासी तरुण खैराती शहर में नशीली दवाओं और इंजेक्शन की बिक्री कर रहा है। चलते फिरते नशे का सामान मुहैया कराकर वह युवा पीढ़ी को खोखला बना रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से सहयोग मांगा। जिसके बाद बुधवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी तरुण गौहनिया रेलवे क्रॉसिंग के पास नशीली दवाएं और इंजेक्शन बेच रहा है। इसपर एसआई एसके तोमर ने टीम के साथ दबिश दी और आरोपी को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से कई नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि आरोपी तरुण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सुनगढ़ी पुलिस को मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

00
आरोपी का निकलवाया जाएगा आपराधिक इतिहास
नशे की गोलियों और इंजेक्शन की बिक्री करते पकड़े गए आरोपी तरुण खैराती कब से काम कर रहा था, इसका जवाब पुलिस के पास नहीं है। वह इससे पहले जेल गया या नहीं, इसकी जानकारी करने के लिए उसका आपराधिक इतिहास जुटाया जाएगा। इसके लिए गजरौला पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
...तो मेडिकल स्टोरों पर भी बिक रहीं नशीली दवाएं
सुनगढ़ी पुलिस की कार्रवाई के बाद एक बार फिर नशीली दवाओं के कारोबार के साथ मेडिकल स्टोरों का नाम जुड़ता दिखाई दे रहा है। पूरनपुर गेट चौकी प्रभारी एसके तोमर ने बताया कि पूछताछ के दौरान सामने आया है कि आरोपी प्रतिबंधित नशीली दवाएं मेडिकल स्टोरों से सेटिंग कर प्राप्त करता था। उसके पास से एल्फ्राजोल 0.5 एमजी, फॉरवान स्पास्मो आदि कैप्सूल बरामद हुए है। ये दवाएं प्रतिबंधित है। हालांकि पुलिस ये नहीं बता सकी है कि वह किस मेडिकल स्टोर से इनको खरीदता था।

0000
नशा करने वालों से संपर्क साध बना लेता था ग्राहक
पुलिस के अनुसार आरोपी तरुण खैराती किसी एक स्थान पर बैठकर इन नशीली दवाओं की सप्लाई नहीं करता था। वह पहले नशा करने वाले युवकों को तलाशता था। इसके बाद उनसे संपर्क साध उनको अपना ग्राहक बना लेता था। इसके बाद जगह बदलते हुए सड़कों पर किनारे खड़े होकर इसकी बिक्री करता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed