{"_id":"5b4a51404f1c1b27618b495b","slug":"181531597120-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों का सीओ दफ्तर पर प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोगों का सीओ दफ्तर पर प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। शनिवार को विवाहिता के ससुर के पक्ष में परिवार के लोग एकत्र होकर खेकड़ा पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में पहुंचे और प्रदर्शन कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उल्लेखनीय है कि विवाहिता ने ससुर के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया है।
शनिवार को विवाहिता के ससुर के पक्ष में परिवार के लोग खेकड़ा पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने सीओ वंदना शर्मा को बताया कि बुजुर्ग का पुत्र एवं पुत्र वधू उसकी संपत्ति को हड़पना चाहते हैं। पूर्व में भी कई बार वह संपत्ति हड़पने के ऐसे आरोप लगा चुके हैं। यह सभी आरोप बेबुनियाद है। विवाहिता के ससुर के संग पहुंचे करीब एक दर्जन लोगों ने विवाहिता के ससुर के पक्ष में सीओ को एफिडेविट भी सौंपे। और कहा कि वह बुजुर्ग हैं और बहुत ही सीधा साधा इंसान है। ऐसी बातों से उसका कोई लेना देना नहीं है। विवाहिता द्वारा लगाए आरोप झूठे हैं। उन्होंने सीओ से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। सीओ ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान रणजीत सिंह, जयपाल, कालू सिंह, सीताराम, प्रकाश, रोहताश, मांगे, कंवल सिंह, राजेंद्र, इंद्रपाल, भागमल, राजबीर, खाप चौधरी जितेंद्र सिंह धामा, रामपाल सिंह, अरविंद धामा, चौधरी बलधारी सिंह, राममेहर सिंह आदि मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि नगर निवासी एक विवाहिता ने एक सप्ताह पहले अपने ससुर पर रेप करने का आरोप लगाकर खेकड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की। विवाहिता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने विवाहिता के ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।