फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   रिश्ता तय कर बनाए संबंध, फिर कर ली दूसरी शादी

रिश्ता तय कर बनाए संबंध, फिर कर ली दूसरी शादी

Sun, 08 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
रिश्ता तय कर बनाए संबंध, फिर कर ली दूसरी शादी
जहानाबाद/पीलीभीत।
विज्ञापन

झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में दहेज की मांग पूरी न होने पर दूसरी शादी करने समेत आरोपों में तीन लोगों के खिलाफ शनिवार रात जहानाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

फतेहगंज पश्चिमी (बरेली) क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी की शादी दो साल पहले जहानाबाद के शाही गांव निवासी विवेक से तय हुई थी। छह माह पूर्व शाही आकर परिवार वालों ने तिलक की रस्म अदा की। इसके बाद से विवेक उनकी बेटी से फोन पर बातचीत करने लगा। वह बेटी को अपने घर ले गया और वहां पर रखा। यह कहा कि उसी से शादी करेंगे। उसके परिजन भी इसको लेकर रजामंदी कर गए। इस दौरान विवेक ने बेटी के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दहेज में सौ गज का प्लाट उसके नाम कराने और पांच लाख रुपये देने की मांग रख दी। इसको देने से मना करने पर आरोप है कि विवेक ने बिना बताए दूसरी शादी कर ली। 19 मार्च 2018 की शाम सात बजे विवेक के पिता रामस्वरूप उनकी बेटी को यह कहकर ले गए कि वह अपने बेटे से उसकी कोर्ट मैरिज कराएंगे। इसके बाद जब वह रात आठ बजे के करीब पीलीभीत आए तो बेटी नौगवां चौराहा के पास एक होटल पर मिली। वह भी वहीं पहुंच गए। आरोप है कि आरोपियों ने तमंचे के बल पर उनसे समझौतानामे पर हस्ताक्षर करा लिए और बेटी के पास रखी बातचीत की रिकार्डिंग की मोबाइल चिप भी छीन ली। इसके बाद पिता-पुत्री से मारपीट कर धमकी देकर चले गए। एसएओ रूम सिंह बघेल ने बताया कि शनिवार शाम को मिली तहरीर के आधार पर आरोपी विवेक, उसकी मां व पिता रामस्वरुप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed