{"_id":"5a2fc59d4f1c1bc5758b88f5","slug":"181513080221-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर किसान की बेटी का यौन शोषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर किसान की बेटी का यौन शोषण
Updated Tue, 12 Dec 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
rape attempt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
न्यूरिया/ पीलीभीत। किसान की अठारह वर्षीय पुत्री से शादी का झांसा देकर गांव के युवक ने एक साल तक शारीरिक संबंध बनाए। तीन दिन पहले जब युवती ने शादी को लेकर दबाव बनाया तो आरोपी ने गाली गलौज कर भगा दिया। सोमवार देर शाम तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी तहरीर में क्षेत्र की युवती ने बताया कि गांव के निवासी छोटू का उसके घर आना-जाना था। इसी बीच एक साल पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। शादी का झांसा देकर आरोपी ने इस बीच कई बार शारीरिक संबंध बनाए। टालमटोल के बाद तीन दिन पहले युवती ने आरोपी से मिलकर शादी का दबाव बनाया। इस पर आरोपी ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया और गाली गलौज करते हुए दुबारा आने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने घर आकर परिवार वालों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिवार वालों ने भी बातचीत कर मामला निपटाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उनको भी धमका दिया। एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती का मेडिकल कराकर बयान कराए जाएंगे। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कि जा रहे हैं।