{"_id":"5a1ebb804f1c1b74698bec4b","slug":"181511963520-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरज ने लगाई थी फांसी, प्राची को जहर दिए जाने की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नीरज ने लगाई थी फांसी, प्राची को जहर दिए जाने की आशंका
Updated Wed, 29 Nov 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न मामले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम रिपोर्ट मिलने पर बुधवार को स्पष्ट हुई स्थिति
बिलसंडा के करेली और बरखेड़ा के दियूरा में हुई थीं दहेज हत्या की घटनाएं
पीलीभीत। ससुराल में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता प्राची की मौत का मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद बुधवार को उलझकर रह गया है। पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं की जा सकी है। जहर दिए जाने की आशंका जाहिर करते हुए विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। उधर, बिलसंडा के ग्राम करेली में सोमवार देर शाम संदिग्ध हालात में मरने वाली गर्भवती नीरज के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की पुष्टि हो सकी है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम दियूरा निवासी नवविवाहिता प्राची (19 ) पत्नी सूरज मिश्रा का शव सोमवार देर शाम ससुराल में फंदे पर लटका मिला था। सूचना मिलने पर पहुंचे परिवारवालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत तीन के खिलाफ बरखेड़ा थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर पुलिस अफसर उलझकर रह गए हैं। चिकित्सकों द्वारा प्राची की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूरी तरह से स्पष्ट नहीं किया जा सका है। उसको जहर दिए जाने की आशंका जाहिर करते हुए विसरा प्रिजर्व किया गया है। सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक ने बताया कि दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर को लेकर अंदेशा जताते हुए विसरा जांच के लिए भेजा गया है। उधर, बिलसंडा के ग्राम करेली निवासी गर्भवती नीरज पत्नी शेखर का शव फंदे पर लटका मिला था। इस मामले में बिलसंडा पुलिस ने मृतका के पिता नक्षत्रपाल की ओर से पति और अन्य ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया। बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का निकला है। एसओ बिलसंडा सीपी शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आने पर गर्भवती नीरज के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है।