{"_id":"59abf2034f1c1b0f278b4eeb","slug":"181504440835-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़ मामले में जहानाबाद पुलिस ने कर दिया खेल!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़छाड़ मामले में जहानाबाद पुलिस ने कर दिया खेल!
Updated Sun, 03 Sep 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। दो दिन जांच के नाम पर टरकाने के बाद छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में आखिरकार जहानाबाद पुलिस ने खेल कर ही दिया। छात्रा की ओर से दी गई छेड़छाड़ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। सिर्फ अफसरों की डांट डपट से बचने के लिए आरोपी को पकड़कर थाना लाया गया। जहां से शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
जहानाबाद क्षेत्र की एक कक्षा आठ की छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि एक सितंबर को वह इंटरबल होने पर विद्यालय परिसर में लगे नल पर पानी पीने गई हुई थी। इस बीच दलेलगंज गांव निवासी एक युवक ने आकर उसको पकड़ लिया। हाथ पकड़कर उससे छेड़छाड़ की गई। शोर मचाने पर पास में मौजूद रसोइया ने उसको बचाया। उसी के विरोध करने पर आरोपी मौके से भाग निकला। तहरीर में स्कूल स्टाफ पर भी शिकायत को अनदेखा करने का आरोप लगाया गया था। मामले की दो दिनों तक पुलिस जांच करती रही। जबकि खुद स्कूल के प्रधानाध्यापक घटना होने की पुष्टि करते रहे। इसके बाद अब पुलिस ने अपनी पीठ थपथपथपाते हुए आरोपी पर कार्रवाई की, लेकिन यह कार्रवाई खुद पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा गई है। पुलिस ने आरोपी को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद गिरफ्तार किया। उसको थाना लाकर पूछताछ की गई, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए मात्र शांतिभंग में चालान कर दिया है। इसके पीछे अब एचएसओ परिवार के पीछे हटने की बात कहकर साख बचाने में जुटे है। छेड़छाड़ की बात स्पष्ट न देने की बात कही, जबकि तहरीर में पीड़िता की ओर से अपने साथ हुई छेड़छाड़ का पूरा हवाला दिया था। जिसको पुलिस जांच के नाम पर हजम कर गई।
000
छात्रा के साथ छेड़छाड़ का पता लगने पर स्कूल प्रबंधन ने पूरी जिम्मेदारी से काम लिया था। ग्राम प्रधान और परिवार के लोगों को बुलाकर आरोपी की सख्ती से फटकार लगाई गई थी। इसके बाद कानूनी कार्रवाई के लिए परिवार को पुलिस के पास जाने को कह दिया था। स्कूल स्तर से कोई लापरवाही नहीं हुई है।
विज्ञापन
- सोहनलाल, प्रधानाध्यापक
000
आरोपी को पकड़कर शांतिभंग में चालान किया गया है। छात्रा के परिवार वाले आरोपी को जेल भेजने की मांग कर रहे थे। लेकिन वह छेड़छाड़ की घटना को उजागर नहीं करना चाहते थे। इसी के चलते पुलिस ने उसका चालान शंातिभंग में किया है।
- रविंद्र कुमार वर्मा, एसएचओ जहानाबाद