फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुलिस चौकी के फालोअर को पीटकर नकदी लूटी

पुलिस चौकी के फालोअर को पीटकर नकदी लूटी

Sun, 03 Sep 2017 05:43 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी के फालोअर को पीटकर नकदी लूटी
पीलीभीत। खाना बनाकर पैदल घर जा रहे खकरा पुलिस चौकी के फालोअर को बाइक सवार चार युवकों ने रामलीला रोड पर रोक मारपीट की। इसके बाद जेब में रखे डेढ़ हजार रुपये लूट ले गए। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ कर घटना की छानबीन की जा रही है। उधर आरोपी खुद पर लगे लूटपाट करने के आरोपों को निराधार बता रहा है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के राजीव कॉलोनी निवासी कस्तूरी लाल ने बताया कि वह पुलिस चौकी खकरा पर फोलोअर है। शनिवार रात रोज की तरह खाना बनाने के बाद पैदल घर के लिए निकला। रामलीला रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचते ही दो बाइक पर सवार होकर आए चार युवकों ने उसको रोक मारपीट शुरू कर दी। असलहा के बल पर जेब में रखे डेढ़ हजार रुपये लूटने का भी आरोप है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए। पीड़ित ने घटना की सूचना रामलीला मैदान में श्रीगणेश चौथ मेला में लगी पुलिस से इसकी शिकायत की। जिसके बाद एक सिपाही की मदद से पीड़ित ने भीड़ के बीच एक आरोपी की पहचान कर धर दबोचा। उसको पकड़कर सुनगढी़ थाना लाया गया। जहां पीड़ित ने गंभीर आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ सुनगढ़ी मोहम्मद कासिम ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामला लूटपाट का नहीं लगता। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed