{"_id":"594d0a9a4f1c1bbe7c8b4809","slug":"181498221210-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर कारीगर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आकर कारीगर की मौत
Updated Fri, 23 Jun 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया (पीलीभीत)। बिजली विभाग की लापरवाही एक युवक के लिए काल बन गई। फार्म हाउस पर खाना बनाते वक्त कारीगर प्रसादी लाल पर खेत के ऊपर से गुजर रहा हाइटेंशन तार टूटकर गिर गया। इससे उसकी करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अमरिया थाना क्षेत्र के भूड़ा गांव निवासी प्रसादीलाल (35) पुत्र गेंदनलाल कारीगर थे। शुक्रवार को वह गांव के ही पंडित कश्मीर चंद के फार्म हाउस पर आयोजित एक कार्यक्रम में खाना बनाने के लिए गए थे। सब्जी काटने के बाद वह नल के पास पानी भरने को पहुंचे थे कि खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। उसकी चपेट में आकर प्रसादीलाल गंभीर रूप से झुलस गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर कुछ लोग पहुंचे और बचाने की कोशिश की। इसके बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते वक्त कारीगर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर प्रसादीलाल की मौत से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है।