फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   एसपी ने दिया जवाब, समझौता होने से दर्ज नहीं की रिपोर्ट

एसपी ने दिया जवाब, समझौता होने से दर्ज नहीं की रिपोर्ट

Wed, 08 May 2019 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
एसपी ने दिया जवाब, समझौता होने से दर्ज नहीं की रिपोर्ट
बीसलपुर (पीलीभीत)। डायट प्राचार्य और प्रशिक्षुओं के बीच मारपीट के मामले में एसपी मनोज सोनकर ने अपना जवाब मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दिया है। उनका कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की वजह से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य पीआर गुप्ता से 27 अप्रैल को डीएलएड के कुछ प्रशिक्षुओं ने गालीगलौज और मारपीट की थी। प्रशिक्षु प्रैक्टीकल में नंबर कम देने का आरोप लगा रहे हैं। प्राचार्य की ओर से उसी दिन बीसलपुर कोतवाली में तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। प्राचार्य का आरोप था कि मुख्य आरोपी छात्र विधायक रामसरन वर्मा का करीबी है। विधायक के दबाव में घटना की रिपोर्ट नहीं लिखी गई। उधर, विधायक रामसरन वर्मा ने पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में प्राचार्य का आरोपी छात्रों से समझौता करा दिया था। हालांकि प्राचार्य इस समझौते से संतुष्ट नहीं हुए। उनका कहना था कि विधायक ने उन पर दबाव बनाकर समझौता कराया है। प्राचार्य ने इसकी शिकायत गृह विभाग और मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने एडीएम अतुल सिंह से मामले की जांच कराई। उधर, मुख्यमंत्री कार्यालय ने रिपोर्ट दर्ज न होने के संबंध में एसपी से जवाब मांगा गया था। एसपी ने कोतवाल से विस्तृत रिपोर्ट लेने के बाद मुख्यमंत्री को जवाब भेज दिया है। इसमें कहा गया है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया था, इसलिए रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसपी ने रिपोर्ट के साथ समझौते की प्रति भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed