फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   प्रेमी युगल ने एकसाथ फंदा लगाकर दी जान

प्रेमी युगल ने एक साथ फंदा लगाकर दी जान

Sat, 04 May 2019 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने एकसाथ फंदा लगाकर दी जान
पीलीभीत/जहानाबाद। जहानाबाद थाना क्षेत्र के उगनपुर गांव निवासी प्रेमी युगल 22 वर्षीय जमुना देवी पुत्री प्रताप सिंह और 24 वर्षीय विजय पुत्र धन सिंह के शव मकान शनिवार सुबह गांव से तीन सौ मीटर की दूरी पर जगदीशपुर के जंगल में जामुन के पेड़ से लटके मिले। एक ही रस्सी से बने दो फंदों पर दोनों के शव लटके देखकर हड़कंप मच गया। दोनों बृहस्पतिवार रात से घर से गायब थे। खबर मिलने पर पहुंचे दोनों के परिवार वालों ने एक-दूसरे के खिलाफ हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया। इसमें हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

उगनपुर गांव में आस-पड़ोस में रहने वाली जमुना देवी और उसका प्रेमी विजय एक ही जाति बेलदार के थे। दोनों का लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। बृहस्पतिवार रात को दोनों घर से गायब हो गए। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं लग सका। देर रात जमुना देवी के गायब होने की उसके पिता प्रताप सिंह ने जहानाबाद थाने पहुंचकर मौखिक सूचना दी। इसके बाद परिजनों संग उसे तलाशने में लग गए। उधर, विजय का परिवार उसके गांव में ही दूसरे मकान में होने की बात सोचता रहा। शुक्रवार सुबह भी जब वह नहीं मिला, तो उसकी तलाश शुरू की गई। एक साथ दोनों के गायब होने पर परिजनों को उनके साथ जाने का अंदेशा हुआ। इस पर शुक्रवार दोपहर को दोनों परिवारों की पंचायत चली। बताते हैं कि इसमें उनकी शादी कराना तय हुआ। इस बीच शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दोनों के शव जगदीशपुर के जंगल में जामुन के पेड़ पर एक ही रस्सी से बने दो फंदों पर लटके मिले। ग्रामीणों से मिली सूचना पर एएसपी रोहित मिश्र, एसडीएम सदर सौरभ दुबे, सीओ सदर योगेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और जानकारी की। परिवार वाले भी आ गए और एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया, इसमें मामला आत्महत्या की ओर इशारा कर गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत लटकने से बताई गई है।
विज्ञापन

युवती-युवती के फंदे पर शव लटके मिलने की सूचना पर मौके पर गया था। मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई गई। जिसके बाद तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों की रिपोर्ट जहानाबाद थाने में दर्ज करा दी गई है। पुलिस की टीम जांच पड़ताल कर रही है। अब जांच में सामने आए तथ्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई कराई जाएगी। - रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed