{"_id":"5c82a20fbdec22143a67da57","slug":"171552065039-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइगर रिजर्व में मछलियों का शिकार करते दो लोग दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टाइगर रिजर्व में मछलियों का शिकार करते दो लोग दबोचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा/ पीलीभीत। टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर के निर्देश पर बराही रेंज के वनकर्मियों ने जंगल क्षेत्र में सबसीडरी हरदोई ब्रांच नहर में मछलियों का शिकार कर रहे दो शिकारियों दबोच लिया। उनके पास शिकार में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण भी बरामद हुए है। शुक्रवार को उन्हें जेल भेज दिया गया। टाइगर रिजर्व में अवैध आवाजाही पर रोक लगाने के प्रयास वनकर्मियों की सांठगांठ के चलते सफल नहीं हो पा रहे हैं। पिछले एक पखवाड़े से बराही रेंज के अंतर्गत सबसीडरी हरदोई ब्रांच नहर में मछलियों का शिकार किया जा रहा था। शिकारी बेखौफ होकर नाव के सहारे धारदार हथियार का प्रयोग कर मछलियों का शिकार कर रहे है। गुरुवार देर शाम डिप्टी डायरेक्टर आदर्श कुमार ने बराही रेंज में मछलियों का शिकार किए जाने की सूचना मिली। उनके निर्देश पर रेंज के वनकर्मियों ने मौके पर जाकर दो शिकारियों को पकड़ लिया। उनके पास नाव के अलावा शिकार में प्रयोग उपकरण भी बरामद हुए। दोनों शिकारियों को बराही रेंज लाया गया। इसका पता लगने पर कई सफेदपोश रेंज कार्यालय जा पहुंचे। हालांकि अधिकारियों के सामने नेताओं की चली नहीं। प्रभारी रेंजर वजीर हसन ने बताया कि मठैया लालपुर निवासी निर्मल हलदार व पुरैना ताल्लुके महाराजपुर निवासी आकाश राय के खिलाफ वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।