{"_id":"5c6fedbabdec22738813c144","slug":"171550839226-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में फेसबुक आईडी की भी जांच नहीं कर सकी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
24 घंटे में फेसबुक आईडी की भी जांच नहीं कर सकी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत/पूरनपुर। पुलवामा कांड को लेकर सोशल साइट्स फेसबुक पर पाकिस्तान के पक्ष में जुमले लिखते हुए देश विरोधी पोस्ट डालने वालों पर सख्ती नहीं की जा सकी है। कार्रवाई केवल मच रहे शोर को शांत करने के लिए मुकदमा दर्ज करने तक सीमित रह गई है। मामला देश विरोधी टिप्पणी से जुड़ा होने के बावजूद पुलिस अधिकारी संजीदा नहीं दिखाई दे रहे हैं। नतीजतन 24 घंटे बाद भी पुलिस फेसबुक आईडी की जांच भी नहीं कर सकी है। न ही पुलिस को आरोपी का कोई सुराग मिला है। घटना बृहस्पतिवार की है। वली हसन नामक युवक ने सोशल साइट्स फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी थी। इसमें देश विरोधी नारे लिखने के साथ ही पाकिस्तान के पक्ष में कई बातें लिखी गई। तेजी से वायरल हो रही इस पोस्ट का पता लगते ही पूरनपुर में आक्रोश दिखाई दिया था। मामला पुलिस तक पहुंचा और भाजपा नेता अनुराग मिश्रा की ओर से वली हसन के खिलाफ देशद्रोह और आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इससे तीन दिन पहले बरखेड़ा में भी शहवाज हुसैन नामक युवक ने फेसबुक पर इसी तरह की पोस्ट की थी। उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज है, लेकिन गिरफ्तारी वहां भी नहीं हो सकी है। अधिकारी इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेने का दावा करते रहे, लेकिन 24 घंटे बाद भी कार्रवाई को गति नहीं मिल सकी है। आरोपी तक पहुंचना तो दूर की बात पुलिस अभी तक फेसबुक आईडी की जांच भी नहीं कर सकी है। सिर्फ आला अधिकारियों से खुद का बचाव करने के लिए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला देश विरोधी टिप्पणी से जुड़ा होने के बाद भी अब तक आरोपी पर शिकंजा नहीं कसा जा सका है। ऐसे में सवाल ये है कि पुलवामा कांड को लेकर पूरे देश में गम और गुस्सा है। इस तरह की हरकत कभी भी माहौल खराब कर सकती है। ऐसे लोगों पर शिकंजा नहीं कसा तो आगे दिक्कत होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता। बावजूद इसके कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा सके हैं। इंस्पेक्टर पूरनपुर केके तिवारी ने बताया कि साइबर सेल की मदद ली जा रही है। जिस आईडी से पोस्ट की गई, उसकी जांच करा रहे हैं। मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है, सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।