{"_id":"5c548482bdec227f1c76b2f1","slug":"171549042818-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम और दुकान से चोरों ने समेटा लाखों का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोदाम और दुकान से चोरों ने समेटा लाखों का सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद (पीलीभीत)। जिले में पुलिस की सुस्ती से चोरी की वारदातें थम नहीं रही हैं। बृहस्पतिवार रात चोरों ने जहानाबाद थाना क्षेत्र के कंजानाथ पट्टी चौराहे पर एक गोदाम और दुकान को निशाना बनाया। जहां नकब लगाकर घुसे चोर तीन व्यापारियों का लाखों का माल समेटकर ले गए। सूचना देने पर जहानाबाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। जहानाबाद थाना क्षेत्र के कंजानाथ पट्टी गांव निवासी कल्लू खां की मुख्य चौराहे पर मार्केट है। इसमें कई दुकानों के अलावा एक गोदाम है, जिसमें जिम संचालित किया जाता है। गोदाम में मार्केट के दुकानदार रात में अपना सामान भी रख जाते हैं। बृहस्पतिवार रात चोर पीछे की दीवार से नकब लगाकर गोदाम में घुस गए और वहां रखा किराना व्यापारी ढकिया बदलू गांव निवासी पप्पू का एक लाख का सामान समेट लिया। वहीं अकरम की दुकान से चोर 70 हजार का सामान और जिम का 40 हजार कीमत मशीनें ले गए। गोदाम के अंदर से चोर नकब लगाकर पीलीभीत के मोहल्ला मस्जिद पठानी निवासी मोहित सक्सेना की खाद की दुकान में घुसे। उसमें से चोर साढ़े पांच हजार रुपये नकद और 15 हजार का सामान ले गए। शुक्रवार सुबह व्यापारियों ने दुकान पहुंचने पर नकब लगा देखा तो दंग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जल्द खुलासा करने का आश्वासन देकर लौट गई। कार्यवाहक थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि मौके पर जाकर जानकारी की गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
...तो कौन बोल रहा झूठ!
इस घटना के बाद फील्ड यूनिट टीम और डॉग स्क्वॉड को लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों के बयान अलग-अलग हैं। पुलिस सुरागरसी के लिए दोनों संसाधनों को मौके पर बुलाकर प्रयोग करने की बात कह रही है, जबकि स्थानीय लोगों ने डॉग स्क्वॉड और फील्ड यूनिट के पहुंचने से साफ इंकार किया है।
शहर में हुई चोरी में भी सुराग नहीं
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर दो स्थानों पर चोरी की वारदात हो या फिर कमल्ले पुलिस चौकी के नजदीक श्रीराम शर्मा के बंद मकान से सात लाख की चोरी। तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस एक कदम आगे नहीं बढ़ सकी है। सर्विलांस की मदद से किए जा रहे प्रयास भी नाकाफी साबित हुए है। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि टीमें लगाई गई हैं। कई बिंदुओं पर छानबीन जारी है। फिलहाल अभी कुछ निकल नहीं सका है।