{"_id":"5c08108fbdec2241be1dec39","slug":"171544032399-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पांच घायल
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के पुराने विवाद में मुड़िया रामचंद्र गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। गाली गलौज से शुरू हुए विवाद में कुछ ही देर में लाठी डंडे चल गए। घटना में पांच लोग घायल हो गए। न्यूरिया पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर दोनों ओर से मिली तहरीर के आधार पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव मुड़िया रामचंद्र निवासी दिलेराम और होरीलाल के बीच जमीन का पुराना विवाद है। इसको लेकर पहले भी झगड़ा फसाद हो चुका है। दिलेराम ने बताया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह खेत पर काम कर रहे थे। इस बीच होरीलाल अपने साथियों संग आया और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की गई। उधर दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया। घटना में एक पक्ष से दिलेराम, पत्नी पुष्पा देवी, आत्माराम और दूसरे पक्ष से होरीलाल व आनंद कुमार घायल हो गए। थानाध्यक्ष न्यूरिया नरेश कश्यप ने बताया कि पुराने विवाद में मारपीट हुई है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।