फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   एएनएम की होनहार बेटी ने किया सुसाइड

एएनएम की होनहार बेटी ने किया सुसाइड

Mon, 01 Oct 2018 01:05 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
एएनएम की होनहार बेटी ने किया सुसाइड
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा सीएचसी में तैनात एक एएनएम की बेटी दिल्ली के मुखर्जी नगर में आईएएस की कोचिंग कर रही थी। बीती रात्रि में उसका शव मकान के कमरे से मिला। कमरे में मिले सुसाइड नोट में मम्मी पापा के सपने को पूरा ना कर पाने की माफी मांगना लिखा मिला। सूचना मिलने पर खेकड़ा सीएचसी के स्टाफ में शोक की लहर दौड़ गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने मौन रखकर मृतका की आत्म शांति की प्रभु से कामना की।

खेकड़ा नगर स्थित सीएचसी की एएनएम की 27 वर्षीय बेटी दिल्ली विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के नजदीक माल अपार्टमेंट में रहकर आईएएस की तैयारी कर रही थी। शनिवार की शाम को छात्रा का शव उसके कमरे में मिला। यहां वह किराये पर रहती थीं। परिजन उसे विगत चार दिन से लगातार फोन कर रहे थे। पहले दो दिन कॉल जाती रही। दो दिन से मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया । शनिवार सुबह उसकी सहेली उसके रूम में पहुंची तो उसका शव जमीन पर था। सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची थाना तिमारपुर पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर बुलाया। साथ ही कमरे से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला। इसमें मम्मी पापा से उनका सपना पूरा न कर पाने की बात लिखी हुई थी। पुलिस को पता चला है कि मृतका ने तीन बार यूपीएससी की परीक्षा दी । मुमकिन है कि कामयाबी नहीं मिल पाने के कारण ही उसने ऐसा कदम उठाया होगा। जांच में पता चला कि परिजनों ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की, लेकिन तनाव लगातार बढ़ता जा रहा था। चार दिन से मृतका के बहन और भाई फोन कर रहे थे, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। पढ़ाई की वजह से पहले भी ऐसा हुआ, जब शिल्पा फोन नहीं उठाती थी। परिजनों ने समझा कि वह किसी कार्य में व्यस्त होगी। मौके से मिले सुसाइड नोट की लिखावट को मृतक की बहन ने पहचान लिया है। रविवार को खेकड़ा सीएचसी पर सूचना मिलने से सभी स्टाफ में शोक की लहर दौड़ गई और स्वास्थ्य कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर प्रभु से मृतका की आत्म शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed