फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   किसान के बंद मकान से चार लाख की चोरी

किसान के बंद मकान से चार लाख की चोरी

Fri, 24 Aug 2018 11:25 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
किसान के बंद मकान से चार लाख की चोरी
24 पीबीटीपी 9
विज्ञापन

किसान के बंद मकान से चार लाख की चोरी
छत की फाइबर काटकर घुसे चोरों ने की वारदात
पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूरिया/पीलीभीत। चोरी की पुरानी घटनाओं के खुलासे में फेल साबित हो चुकी पुलिस, अब वारदातों को रोकने में भी असफल दिखाई दे रही है। एक दिन पहले थाने से चंद कदमों की दूरी पर दो खोके काटकर सामान उड़ाने की घटना न्यूरिया पुलिस पूरी तरह से हजम नहीं कर सकी थी कि चोरों ने नई चुनौती दे डाली। बंद मकान को निशाने पर लेकर चोर 70 हजार नकदी समेत चार लाख का सामान समेट ले गए। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस सुरागरसी में जुट गई है।

कस्बा न्यूरिया निवासी मोहम्मद नवी पुत्र महबूब ने बताया कि वह खेती करते हैं। इसके अलावा उनका भैंस पालन का भी कारोबार है। बृहस्पतिवार रात वह परिवार के साथ मोहल्ले में ही अपने दूसरे मकान में सोने चले गए थे। देर रात चोरों ने उनके बंद मकान को निशाने पर ले लिया। छत की फाइबर काटकर चोर भीतर घुस आए। इसके बाद कमरे में रखा सामान खंगाल दिया। यहां से चोर 70 हजार रुपये, आठ तोला सोना और ढाई किलोग्राम चांदी के जेवरात, 40 हजार की एफडीआर समेत चार लाख कीमत का सामान चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह छह बजे वह परिवार वालों संग घर आए। यहां छत की फाइबर कटी और सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। चेक करने पर नकदी-जेवरात गायब थे। चोरी की जानकारी पर आसपास के लोग भी जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। इसमें मकान के पास एक प्लाट में दिनभर जुआरियों का जमावड़ा होने की शिकायत कस्बेवासियों ने की। थानाध्यक्ष न्यूरिया एसके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सुरागरसी कराई जा रही है, घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। कुछ संदिग्धों के नाम प्रकाश में आए है। उनकी धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed