फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चंदोई गांव से सटे इलाकों में पंजाब पुलिस की दबिशें जारी, मचा हड़कप

पंजाब पुलिस की दबिशें जारी, मचा हड़कप

Thu, 28 Dec 2017 06:36 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
चंदोई गांव से सटे इलाकों में पंजाब पुलिस की दबिशें जारी, मचा हड़कप
UP Police
उधर, लापता दो किशारियों को जहानाबाद पुलिस ने तलाशा
विज्ञापन


पीलीभीत। डेढ़ माह से लापता चल रही किशोरी को तलाशने के लिए बुधवार को पीलीभीत पहुंची भटिंडा (पंजाब) की पुलिस दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी कोतवाली क्षेत्र में छापामारी करती रही। आरोपी के गांव चंदोई के अलावा आसपास के इलाकों में दबिश देकर रिश्तेदारों और दोस्तों से संपर्क कर जानकारी की गई। कई लोगों को पुलिस कोतवाली लाई और पूछताछ के बाद छोड़ा गया।

कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस को कार्रवाई के लिए संबंधित चौकी से पुलिस बल दिया गया है। अभी अगवा किशोरी का कोई पता नहीं लग सका है। उधर, जहानाबाद पुलिस को अगवा चल रही दो किशोरियों की बरामदगी होने से बृहस्पतिवार को राहत मिल सकी है। तीन दिन पहले ललौरीखेड़ा गांव से लापता हुई किशोरी खुद घर वापस आ गई। इसकी सूचना परिवार वालों ने पुलिस को देते हुए कार्रवाई से इंकार कर दिया है। किशोरी ने बताया कि वह अपने भाई से मिलने रूद्रपुर उत्तराखंड चली गई थी। इधर, उसके पिता ने शक के आधार पर दो युवकों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। पिता ने अब दर्ज किए गए मुकदमे को समाप्त करने की मांग की है। इसके अलावा खुडारा गांव से डेढ़ माह पूर्व लापता हुई किशोरी जतीपुर बस अड्डे से पुलिस को मिल गई है। एसएचओ जहानाबाद किरनपाल सिंह ने बताया कि दोनों लड़कियों का बयान कराने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed