फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   17 prevented the salaries of cleaning workers

17 सफाई कर्मियों का वेतन रोका

Thu, 01 Jun 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 01 Jun 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
 डीएम के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न गांवों में 17 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे। इसकी रिपोर्ट मिलने पर डीपीआरओ ने सभी 17 पंचायत सफाई कर्मियों का एक माह का वेतन रोक दिया है। नौ मई को डीएम के निर्देश पर जिला, तहसील एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से चेकिंग अभियान चलाया गया था। इसमें बेसिक स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, सफाई कर्मचारियों सहित कई बिंदुओं पर निरीक्षण किया गया था। इस दौरान अधिकारियों को कहीं स्कूूल बंद मिले, तो कहीं आंगनबाड़ी केेंद्र में ताले लगे मिले थे। साथ ही कई गांवों में पंचायत सफाई अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट डीएम को भेज दी। डीपीआरओ ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए 17 पंचायत सफाई कर्मचारियों को एक माह का वेतन रोकने के आदेश कर नोटिस जारी किया है। डीपीआरओ शशिकांत पांडेय ने बताया कि डीएम के निर्देश वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। नोटिस का जवाब मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed