फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पहले लगाया मारपीट का आरोप, फिर कर ली सुलह

पहले लगाया मारपीट का आरोप, फिर कर ली सुलह

Fri, 15 Feb 2019 05:10 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Fri, 15 Feb 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
पहले लगाया मारपीट का आरोप, फिर कर ली सुलह
गजरौला। खेत से लौट रहे किसान से मारपीट के मामले में पहले जानलेवा हमला करने के आरोप लगाए गए, लेकिन दूसरे दिन आपसी सुलह कर कार्रवाई से इंकार कर दिया गया। गजरौला थाना क्षेत्र के अजीतपुर पटपरा गांव निवासी किसान बाबूराम बृहस्पतिवार देर शाम खेत से काम निपटाकर घर जा रहे थे। रास्ते में पुराने विवाद के चलते गांव के ही दो युवक अपने दो अज्ञात साथियों संग आए और गाली गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडे से पिटाई कर दी। आरोपियों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया था। घायल किसान को देर शाम जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। इधर, गजरौला पुलिस का कहना है कि यूपी 100 पर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। इसकी कोई तहरीर नहीं दी गई थी। शुक्रवार को दोनों ने समझौता कर कार्रवाई से इंकार कर दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed