{"_id":"5c5f181dbdec224bf101fef0","slug":"161549735965-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक बनकर आए बाइक सवार उड़ा ले गए सवा लाख के जेवरात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राहक बनकर आए बाइक सवार उड़ा ले गए सवा लाख के जेवरात
विज्ञापन
पीलीभीत। बाइक पर सवार होकर आए दो जालसाज शहर के बीचोबीच एक सराफा दुकान में ग्राहक बनकर घुसे। पहले जेवरात पसंद कर पैक करा लिए, बाद में व्यापारी को दूसरे ग्राहकों से बातचीत करता देख सवा लाख कीमत के जेवरात उड़ा ले गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
चौक बाजार निवासी मुकेश उर्फ प्रेमनाथ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी मकान से कुछ दूरी पर ही सराफा की दुकान है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे बाइक सवार दो युवक दुकान पर आए। दोनों खाकी रंग के कपड़े पहने थे। उन्होंने अपनी बाइक कुछ दूर एक ड्राइक्लीनर्स की दुकान पर खड़ी कर दी। सराफ मुकेश की दुकान पर जाकर दोनों युवक काफी देर तक जेवरात देखते रहे। इसके बाद तीन सोने की चेन, दो जोड़ी टॉप्स और दो पैंडल, जिनकी कीमत करीब सवा लाख रुपये थी, को पैक करा लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने व्यापारी को बातों में उलझा दिया। फिर एक युवक पहले दुकान से निकल गया। दूसरा बातचीत करता रहा और अन्य ग्राहकों के बीच सराफ को उलझा देख दूसरा भी जेवरात लेकर बाहर चला गया। इसके बाद दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर चले गए। जब तक पीड़ित कुछ समझ पाता आरोपी निकल चुके थे। दुकान के बाहर की तरफ लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों आरोपियों की तस्वीर कैद हो गई।
इंस्पेक्टर कोतवाली केपी सिंह ने बताया कि दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से आरोपियों का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है।