{"_id":"5b86e3de42c792465b689f64","slug":"161535566814-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब उत्तराखंड की चिट फंड कंपनी करोड़ों का चूना लगाकर भागी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब उत्तराखंड की चिट फंड कंपनी करोड़ों का चूना लगाकर भागी
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब एक ओर चिट फंड कंपनी निवेशकों को करोड़ों रुपये का चूना लगाकर फरार हो गई। उत्तराखंड की इस चिट फंड कंपनी में बतौर एजेंट काम करने वाले कर्मचारियों ने सुनगढ़ी थाने में कंपनी के एमडी और डायरेक्टर समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
शहर के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के यूनाइटेड बैंक के ऊपर संचालित चिट फंड कंपनी केएनएनसी रियल इस्टेट लिमिटेड कंपनी का हेड ऑफिस खटीमा में था। कंपनी में कार्यरत कलेक्शन एजेंट रामनिवास शर्मा, शेर मोहम्मद, नूरहसन, राकेश, वली मोहम्मद, महेंद्रपाल आदि का आरोप है कि कंपनी ने उन लोगों के माध्यम से सैकड़ों लोगों के अकाउंट खुलवाए। जब निवेशकों का एक करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करने की नौबत आई तो कंपनी के अधिकारी कार्यालय बंद कर फरार हो गए। आरोप है कि कंपनी ने यूपी ही नहीं उत्तराखंड में कई शाखा खोल रखी हैं जो एजेंट के माध्यम से लोगों के अकाउंट खुलवाने के साथ ही उनको तीन से चार साल में रकम दोगुनी देने का झांसा देती हैं। एजेंटों के मुताबिक कुछ माह पहले आरडी और एफडी के रूप में जमा रुपये की तय सीमा पूरी होने पर जब उन्होंने रकम मांगी तो कंपनी का सीएमडी और डायरेक्टर फरार हो गए। फोन पर संपर्क करने के बाद कई दिन तक कंपनी के अधिकारी टरकाते रहे बाद में उन लोगों ने कंपनी के भाग जाने का हवाला देकर रुपये वापस न मिलने की बात कही। मामले की शिकायत पिछले दिनों एसपी बालेंदु भूषण सिंह से भी की गई थी। बुधवार को उत्तराखंड के खटीमा निवासी कंपनी के सीएमडी जसवंत सिंह, ग्राम बूडबाब निवासी डायरेक्टर मानसिंह, गुरविंदर सिंह, पीलीभीत के थाना अमरिया के कुलदीप सिंह, विकासशील और न्यूरिया के हरवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी का कहना है एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।