{"_id":"5b7b17d342c7924650408b08","slug":"161534793683-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडलूम फैक्ट्री में आग लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैंडलूम फैक्ट्री में आग लगी
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर में पाठशाला मार्ग स्थित एक हैंडलूम फैक्ट्री में सोमवार सुबह आग लगने से लाखों रुपये कीमत के उपकरण जल गए। दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही फर्म के स्टाफ ने आग पर काबू पा लिया।
खेकड़ा नगर में पाठशाला मार्ग पर एक हैंडलूम की फैक्ट्री है। यहां रोजाना लाखों रुपये के कपडे़ का निर्माण होता है। सोमवार को इसको पावर सप्लाई करने वाली यूनिट में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से वहां मौजूद कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। कर्मचारियों ने फायर सुरक्षा उपकरणों और पाइप लाइन के जरिये बचाव कार्य किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर खेकड़ा थाने से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। दमकल इंचार्ज सतपाल सिंह ने बताया कि मौका मुआयना करने के बाद वह वापस लौट गए। फैक्ट्री के कर्मियों ने बताया कि एक बार तो हालात बेकाबू हो गए थे। ऐसे में नुकसान लाखों रुपये का हुआ है। इसमें करीब सौ बैट्री भी जले बताए गए हैं। आग बुझने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।