फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मकान में लाखों की चोरी

मकान में लाखों की चोरी

Thu, 25 Oct 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
मकान में लाखों की चोरी
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे के अंबेडकर नगर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को वह मकान का ताला लगाकर पत्नी के साथ ससुराल गया था। बुधवार की सुबह घर वापस आया तो ताले टूटे पड़े हुए थे और अंदर सामान बिखरा हुआ था। सामान भी गायब था। इसे चोर चोरी कर ले गए। चोर यहां से नगदी, जेवरात समेत साढ़े तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इस संबंध में उसने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधक को तलब किया
दोघट (बागपत)। दाहा निवासी प्रदीप कुमार पुत्र नौरंग ने न्यायपीठ बाल कल्याण समिति बागपत के समक्ष शिकायत की कि उसका 12 वर्षीय बेटा नितिन भड़ल गांव के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता था। स्कूल से उसका नाम काट दिया, क्योंकि नितिन के खिलाफ दोघट थाने में मुकदमा दर्ज है। एक सप्ताह पूर्व किशोर न्यायालय से उसे जमानत मिल गई है। अब स्कूल प्रबंधक दाखिला नहीं ले रहा है। स्कूल द्वारा शिक्षा का अधिकार बाल अधिकार तथा किशोर न्याय अधिनियम 2015 के प्राविधान का उल्लंघन किया जा रहा है। इस पर समिति के अध्यक्ष राजीव यादव ने स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को समिति में तलब किया है।
विज्ञापन


शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
दोघट (बागपत) । पुलिस ने रकम सिंह पुत्र जगपाल सिंह निवासी सिरसली को 24 आध्धों के साथ बामनौली बिजली घर के पास से गिरफ्तार किया है।

महायज्ञ तीन से शुरू
दोघट । आजमपुर मुलसम गांव में तीन से पांच नवंबर तक सामवेद पारायण महायज्ञ होगा। यज्ञ के ब्रह्मा स्वामी विवेकानंद सरस्वती होंगे। यह जानकारी ब्रह्मचारी आर्य ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed