{"_id":"5a7b0ab44f1c1b8d268b8d02","slug":"161518013108-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवहा नदी की जमीन पर कब्जा, पांच पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवहा नदी की जमीन पर कब्जा, पांच पर रिपोर्ट
Updated Wed, 07 Feb 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
देवहा नदी की जमीन पर कब्जा, पांच पर रिपोर्ट
लेखपाल से मिली तहरीर पर सुनगढ़ी पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। देवहा नदी की सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले पांच अवैध कब्जेदारों पर कानूनी शिकंजा कसा गया है। डीएम के निर्देश पर लेखपाल ने सुनगढ़ी पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मंगलवार रात पांच लोगों के खिलाफ अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस को दी तहरीर में सदर तहसील के लेखपाल ओमप्रकाश ने बताया कि देवहा नदी की सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने लंबे समय से अवैध कब्जा कर रखा है। आरोपियों ने उक्त सरकारी जमीन पर खेती शुरू कर दी। इसको हटाने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन कोई सुध नहीं ली गई। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। जिसके बाद आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी करते हुए तहरीर पुलिस को दी है। एसएचओ मोहम्मद कासिम ने बताया कि लेखपाल से मिली तहरीर पर आरोपी नौगवां पकड़िया गांव निवासी विजयपाल, वीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र, बंटू खां और जहानाबाद के खरुआ गांव निवासी रामसेवक के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।