फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीसलपुर के अजय को दबोचा

आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीसलपुर के अजय को दबोचा

Wed, 31 Jan 2018 06:56 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीसलपुर के अजय को दबोचा
आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीसलपुर के अजय को दबोचा
विज्ञापन

लूट, हत्या के प्रयास का है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। आंध्र प्रदेश पुलिस ने लूट और जानलेवा हमले के नामजद आरोपी नगर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी अजय प्रकाश उर्फ पिंकू को बुधवार को स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाल मनोज त्यागी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर का स्थायी और नगर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद के हाल निवासी अजय प्रकाश उर्फ पिंकू वर्ष 2016 में आंध्र प्रदेश के जिला चित्तूर के कस्बा तालुका में भवन निर्माण कराने वाली कंपनी में काम करता था। काम करने के दौरान उसने पांच सितंबर को कस्बा तालुका निवासी वी मुर्गा रेड्डी के घर में लूट कर ली थी और विरोध करने पर गृहस्वामी पर जानलेवा हमला करते हुए उसे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। गृहस्वामी ने उसी दिन तालुका थाने में मामले की जानलेवा हमला और लूट करने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तालुका पुलिस अब तक अजय प्रकाश का पता लगाती रही लेकिन कोई पता नहीं चला। अजय प्रकाश पिछले कुछ दिनों से नगर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में किराए के मकान में रहने लगा। आंध्र प्रदेश पुलिस ने किसी तरह अजय प्रकाश का पता लगा लिया और बुधवार को सुबह विवेचक एस चंद्रशेखर अपनी पुलिस टीम के साथ यहां कोतवाली पहुंचे। आंध्र प्रदेश पुलिस ने कस्बा इंचार्ज वेदपाल सिंह की मदद से छापा मारकर अजय प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। आंध्र प्रदेश पुलिस ने उसके बाद पीलीभीत के सीजीएम से जर्नी वारंट बनवाकर अजय प्रकाश को लेकर आंध्र प्रदेश रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed