{"_id":"5a1ebb8c4f1c1b60678be48b","slug":"161511963532-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में उठी बिटिया की डोली, घर पर रहा मातम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में उठी बिटिया की डोली, घर पर रहा मातम
Updated Wed, 29 Nov 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- भतीजी की शादी की खरीदारी को जा रही महिला की हादसे में मौत
माधोटांडा। पूरनपुर-माधोटांडा रोड पर गुलाबटांडा गांव के पास मंगलवार को हुई बाइकों की भिड़ंत में 52 वर्षीय सुमन सिंह पत्नी अंबरीश सिंह की मौत हो गई थी। दुखद हादसे के बाद बुधवार को परिवारवालों ने भतीजी की शादी कस्बे के मंदिर में कराई, वहीं दूसरी तरफ सुमन के शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
वैसे तो परिवार में धूमधाम से भतीजी रीति सिंह की शादी करने की समस्त तैयारियां हो चुकी थीं। इसी को लेकर एक दिन पूर्व मंगलवार को सुमन सिंह अपने पति और बेटे के साथ पूरनपुर खरीदारी करने जा रहीं थी, कि हादसे में उनकी जान चली गई। जिसके बाद से परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर शव के अंतिम संस्कार और भतीजी की शादी दोनों की तैयारियां एक साथ चलीं। शादी का मुहूर्त होने के कारण परिवारवालों ने शादी की रस्म सादगी के साथ अदा करने का निर्णय लिया। इसी के तहत सुबह कस्बे के ठाकुरद्वारा मंदिर में रीति सिंह का विवाह परिवार के कुछ लोगों ने पहुुंचकर संपन्न कराया। वैवाहिक कार्यक्रम पूरा होने के बाद परिवार की बेटी को विदा कर सुमन का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने के लिए कस्बे के काफी संख्या में लोग शामिल हुए।