{"_id":"59d36c174f1c1bcc538b57b8","slug":"161507027991-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगवां पकड़िया में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौगवां पकड़िया में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, छह घायल
पीलीभीत
Updated Tue, 03 Oct 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। सरकारी नल पर पानी भरने के दौरान बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी से नौगवां पकड़िया गांव में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजवाया तो वहां भी दोनों पक्ष के लोग पहुंच गए और झगड़ा करने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने मौके से आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है।
सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम नौगवां पकड़िया निवासी असीतुल्ला और लतीफ के परिवार में पहले से अनबन चल रही थी। सोमवार देर शाम असीतुल्ला के परिवार की एक किशोरी गांव में लगे सरकारी नल पर पानी भरने गई थी। यहां दूसरे पक्ष के लोगों से उसका किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों पक्ष के लोग भाग चुके थे। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। उधर मंगलवार सुबह दोबारा दोनों परिवार आमने-सामने हो गए। गाली गलौज से शुरू हुए विवाद में कुछ ही देर में लाठी डंडे चलने लगे, जिसमें असीतुल्ला पक्ष से सलीम, शकीला, अंजुम और दूसरे पक्ष से अकील, रजिया, शबाना घायल हो गईं। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल मेडिकल के लिए भेजवाया। यहां भी दोनों ओर से एकत्र लोग आपस में झगड़ा करने लगे। सूचना मिलने पर एसएचओ मुहम्मद कासिम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सख्ती कर आठ को मौके से धर दबोचा। जिनको थाना लाकर घटना से जुड़ी जानकारी की जा रही है।