फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   रोडवेज बस की सीट के नीचे मिली साढ़े तीन किलो चरस

रोडवेज बस की सीट के नीचे मिली साढ़े तीन किलो चरस

Sun, 25 Jun 2017 06:19 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस की सीट के नीचे मिली साढ़े तीन किलो चरस
माधोटांडा (पीलीभीत)। चूका से सवारी भरकर टनकपुर जा रही पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस की सीट के नीचे एक थैले में साढ़े तीन किलोग्राम चरस बरामद हुई। उसको तस्करी को ले जाने वाले पुलिस की गिरफ्त से बच निकलने में कामयाब रहे। पुलिस ने सवारियों एवं बस स्टाफ से घंटों पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया। बरामद चरस को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रविवार सुबह पीलीभीत डिपो की बस संख्या यूपी 25 एटी/0872 चूका स्पाट से सवारी लेकर टनकपुर के लिए रवाना हुई। बस में करीब 60 सवारी थीं। बस की रवानगी के चंद मिनट बाद ही एसएसबी टीम के साथ गश्त कर रहे रमनगरा चौकी प्रभारी सिद्धराज सिंह को मुखबिर से बस की सीट के नीचे उत्तराखंड तस्करी को ले जाई जा रही चरस के रखे हाने की सूचना दी गई। इसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस और एसएसबी जवानों ने अपने अधिकारियों को सूचित कर दिया। कुछ ही देर में सीओ सिटी अनुराग दर्शन, एसएचओ माधोटांडा मनोज कुमार त्यागी, एसएसबी के डिप्टी कमांडर आरके मोरल टीम के साथ मौके पहुंच गए। धुरिया पलिया मार्ग पर पुरना ताल्लुके महाराजपुर गांव के पास घेराबंदी कर बस को रोक लिया। जिसके बाद बस के भीतर जाकर हर एक सीट को चेक किया गया। जिसमें सीट नंबर 28,29,30 के नीचे एक थैला मिला। जिसको चेक करने पर उसमें साढ़े तीन किलोग्राम चरस बरामद हुई। बस में सवार सवारियों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई भी थैला रखने वाले के बारे में नहीं बता सका। इसके बाद चालक कीरतपुर निवासी रंजीत सिंह और परिचालक मनोज कुमार से जानकारी की गई। इस पर भी कोई सटीक जानकारी नहीं मिल सकी। घंटों की पूछताछ के बाद बस को आगे रवाना किया गया। पुलिस ने बरामद चरस को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

000
फील्ड यूनिट की जांच में हुई पुष्टि
थैले से मादक पदार्थ बरामद होने पर अधिकारियों ने सूचना मुख्यालय को दी। जिसके बाद पीलीभीत से फील्ड यूनिट टीम को मौके पर भेजा गया। फील्ड यूनिट टीम के एक्सपर्ट ने इसकी जांच की। जिसके बाद बरामद पदार्थ चरस होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
तो दोनों महिलाएं रख गई थैला?
बस के चालक-परिचालक से पूछताछ में दो अज्ञात महिलाओं के नाम पर बतौर संदिग्ध प्रकाश में आए है। चालक ने बताया कि चूका स्पाट से दो महिलाएं बस में सवार हुई थी। इनमें से एक ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। धुरिया पलिया मार्ग के पास पुलिस की चेकिंग से कुछ दूर पहले ही दोनों अचानक बस से उतर गई। अब पुलिस उन दोनों महिलाओं के बारे में छानबीन में लग गई है।
000
एसएसबी ने जारी किया अलर्ट, हर वाहन की होगी चेकिंग
वैसे तो उत्तराखंड और नेपाल बार्डर से सटा जिला होने के कारण पहले भी कई बार चरस की तस्करी को लेकर मामले सामने आते रहे है। इसके बावजूद अब रोडवेज बस से तस्करी होने का मामला संज्ञान में आने पर एसएसबी के अधिकारियों ने इसको गंभीरता से लिया है। डिप्टी कमांडर आरके मोरल ने घटना के बाद बार्डर क्षेत्र की समस्त चेक पोस्ट पर अलर्ट जारी कर दिया है। इसमें जवानों को बार्डर क्षेत्र से आने-जाने वाले समस्त वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा पुलिस से भी इसमें सहयोग को कहा गया है। ताकि तस्करी पर रोकथाम लगाई जा सके।

000
बरामद चरस को सील कर कब्जे में ले लिया गया है। जिस थैला में चरस बरामद हुई है उसमें एक शर्ट-पैंट भी मिला है। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन कर चरस तस्कर को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
- अनुराग दर्शन, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed