{"_id":"594e51c34f1c1b58248b4696","slug":"161498304963-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार छात्रा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार छात्रा की मौत
Updated Sat, 24 Jun 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलसंडा (पीलीभीत)। बमरौली-निगोही रोड पर ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार बीए की छात्रा चीनू की मौत हो गई। छात्रा अपने पिता के साथ प्रसाद चढ़ाने के लिए महुआ ताल आ रही थी। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारीजनों का आरोप है कि सूचना पर मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने ट्रक को पकड़ने के प्रयास नहीं किए।
बिलसंडा क्षेत्र के परेवा तुर्राह गांव निवासी रामनाथ खेती करते हैं। उनकी 18 वर्षीय पुत्री चीनू कस्बे के एक निजी कॉलेज से बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। शनिवार सुबह पिता-पुत्री अलग -अलग साइकिल पर सवार होकर मुहआ ताल प्रसाद चढ़ाने के लिए निकले। महुआ ताल के सामने पहुंचते ही निगोही-बमरौली रोड पर ट्रक ने छात्रा की साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे ट्रक से कुचलकर उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद चालक ट्रक लेकर निगोही की ओर भाग निकला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर कुछ ही देर में यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि पुलिस ने मौके पर आने के बाद भी ट्रक को पकडने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। सिर्फ थाना पुलिस को बुला लिया। जिसके बाद जानकारी कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक छात्रा चीनू चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उससे छोटे दो भाई अरविंद (16), साहिल (5) और एक साल बहन शालिनी है। उसकी मौत के बाद से मां राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर आंखों के सामने हादसे में बेटी को मरता देखने के बाद से पिता रामनाथ बदहवाश हैं। एसओ रूम सिंह वघेल ने बताया कि ट्रक की तलाश कराई गई थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।