फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जमानत पर छूटे शनिदेव मंदिर के बाबा ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

जमानत पर छूटे शनिदेव मंदिर के बाबा ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

Fri, 19 Jul 2019 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
जमानत पर छूटे शनिदेव मंदिर के बाबा ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
पीलीभीत। डेढ़ माह पूर्व आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेजे गए एक बाबा ने जमानत पर छूटने के बाद खुद पर हुई कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। इसको कुछ लोगों की साजिश करार दिया। यह भी आरोप लगाया कि उनके आवास पर पलने वाली 27 गायें भी गायब हैं। डीएम से शिकायत कर पूरे मामले में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के सकरिया पुल शनिदेव मंदिर के बाबा रामदास पुत्र मंगरिया ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह 1994 से मंदिर में ही रहते हैं। वह जूना अखाड़े के बाबा हैं। 31 मई को कुछ आपराधिक किस्म के लोगों ने उनके पास से तमंचा बरामद होने की बात कहते हुए गजरौला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद उनको आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। कहा कि वह अपने निवास पर गाय पालन करते थे। जेल से वापस आए तो 70 में से 27 गाय कम मिलीं। इसके अलावा मौके से जब्त किए गए उनके दस्तावेज और नकदी भी वापस नहीं हो सकी है। पूरे मामले की जांच कराकर असल दोषियों पर कार्रवाई की मांग डीएम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed