फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   तालाब में नहाते वक्त डूबा अधेड़, मौत

तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत

Tue, 16 Jul 2019 03:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 03:11 AM IST
विज्ञापन
तालाब में नहाते वक्त डूबा अधेड़, मौत
पूरनपुर। घर के समीप तालाब में नहा रहे गांव घुंघचाई निवासी 40 वर्षीय राममूर्ति की पानी में डूबकर मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार दोपहर करीब बारह बजे हुआ। घुंघचाई निवासी शकुंतला देवी ने बताया कि उनके पति राममूर्ति पहले परिवार के साथ गांव लालपुर में रहते थे। कुछ माह पूर्व ही वह ससुराल घुंघचाई आकर रहने लगे। मकान के पास बने तालाब में सोमवार को वह नहाने गए थे। गहरे पानी में पहुंचने के बाद वह डूब गए। वह तैरना नहीं जानते थे, इसलिए खुद का बचाव भी नहीं कर पाए। आसपास के लोगों ने उनको डूबते देखा तो शोर मच गया। काफी ग्रामीण जमा हुए। बमुश्किल राममूर्ति को बाहर निकालकर आनन-फानन में नगर के एक प्राइवेट अस्पताल लाया गया, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। एसएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि राममूर्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। उधर, राममूर्ति की मौत के बाद उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। पत्नी शकुंतला देवी, तेरह वर्षीय पुत्री आरती और आठ वर्षीय पुत्र आकाश का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed